आतंकी ठिकाना
- फोटो : भारतीय सेना
25 अप्रैल को अवंतीपोरा के गोरिपोरा में मारे गए आतंकी सेब के बगीचे में जमीन के नीचे बनाए गए 10/10 फीट के हाइडआउट का इस्तेमाल कर रहे थे। इसमें खाने-पीने के सामान के साथ अन्य जरूरत की चीजें भी मौजूद थीं। आतंकियों ने ऑक्सीजन के लिए एक नली भी लगाई थी। सूत्रों की मानेंं तो जब मुठभेड़ हुई तब आतंकी हाइडआउट में मौजूद थे और उनका मददगार उन्हें खाना देने पहुंचा था। जैसे ही उन्हें लगा कि सुरक्षाबलों ने उन्हें घेर लिया है, तो फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई के दौरान तीनों मारे गए।