फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-14 डिग्री तक पहुंचा लेह का पारा, जाने कश्मीर में क्या है मौसम का मिजाज?

Mon, 19 Dec 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
snowfall - फोटो : Amar Ujala
जम्मू कश्मीर में कंपकंपा देने वाली कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लेह में माइनस 13.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस सीजन रविवार की रात सबसे सर्द रात बीती। 
 
विज्ञापन

2 of 7
Dal Lake - फोटो : File Photo
कश्मीर के सभी हिस्सों में न्यूनतम पारा शून्य से नीचे चला गया है। श्रीनगर की डल झील पर बर्फ की परत जमने लगी है। जम्मू में भी रात का पारा सामान्य से नीचे चल रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 7
Railways - फोटो : File Photo
 उत्तर भारत में घने कोहरे से ट्रेनों की लेट-लतीफी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कई दिन तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। लेकिन, इसमें सर्दी जोर पकड़ेगी। 

4 of 7
- फोटो : File Photo
सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे। मैदानी इलाकों में शीत लहर जारी है। कड़ाके की सर्दी का जनजीवन पर असर पड़ रहा है। 
विज्ञापन

5 of 7
Dal Lake - फोटो : File Photo
सुबह और रात के तापमान में गिरावट जारी है। शहर के आसपास के इलाकों को कोहरे ने चपेट में ले रखा है। इससे खासकर सुबह और शाम के समय वाहनों के पहियों की गति धीमी पड़ गई है। 
विज्ञापन

6 of 7
tempreture - फोटो : File Photo
सर्दी के कारण शाम को बाजारों में रौनक कम होने लगी है। जम्मू में न्यूनतम पारा सामान्य से एक से दो डिग्री नीचे चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : File Photo
यहां बीती रात का पारा सामान्य से एक डिग्री कम 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी में दिन का पारा सामान्य से दो से तीन डिग्री ऊपर चल रहा है। लेकिन, न्यूनतम तापमान इतना ही सामान्य से नीचे चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें