फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदसलूकी: महिला बोली- पति को टीका नहीं लगाने दूंगी, स्वास्थ्य कर्मी को जड़ा थप्पड़ और कहा चुड़ैल

Mon, 14 Jun 2021 11:43 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
स्वास्थ्य कर्मी से बदसलूकी करती महिला - फोटो : अमर उजाला
कोरोना से जंग में कश्मीर घाटी के दूरदराज और दुर्गम इलाकों में जाकर स्वास्थ्य कर्मी लोगों को टीका लगा रहे हैं। इसके लिए कई स्थानों पर लोग स्वास्थ्य कर्मियों का स्वागत कर रहे हैं। इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ बदसलूकी की सारी हदें पार कर दीं। महिला के परिजन और मौके पर मौजूद अधिकारी उसे समझाते रहे पर उसने किसी की भी बात न मानी। बार-बार वह महिला कर्मियों को अपमानित कर रही थी।

बता दें कि घाटी में बारामुला के क्रीरी में एक महिला ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को अपने पति का टीकाकरण नहीं करने दिया। इतना ही नहीं महिला ने टीम की महिला कर्मियों के साथ बदसलूकी की। कर्मी को थप्पड़ जड़ने के साथ ही महिला ने उन्हें चुड़ैल तक कहा। इसके बाद जमीन में गाड़ देने की धमकी भी दी। महिला की इन सभी हरकतों के बावजूद स्वास्थ्य कर्मी अपना धर्म निभाते हुए उसे समझाती रही।
विज्ञापन

2 of 5
स्वास्थ्य कर्मी से बदसलूकी करती महिला - फोटो : अमर उजाला
मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

3 of 5
स्वास्थ्य कर्मी से बदसलूकी करती महिला - फोटो : अमर उजाला
महिला से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि उसने अपनी गलती स्वीकार की है।

4 of 5
स्वास्थ्य कर्मी से बदसलूकी करती महिला - फोटो : अमर उजाला
महिला के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है, इस संबंध में अभी तक पुलिस ने कोई बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वास्थ्य कर्मी से बदसलूकी करती महिला - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि घाटी में स्वास्थ्य कर्मी डोर-टू-डोर टीकाकरण कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें