फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मारा गया जैश का वालिद, आईईडी एक्सपर्ट था ये आतंकी

Fri, 17 Jul 2020 12:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय सेना - फोटो : Amar Ujala
कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया है। इनमें जैश का शीर्ष आतंकी और आईईडी एक्सपर्ट वालिद भी शामिल है। मारे गए आतंकियों के पास से कई हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। मुठभेड़ में तीन जवान भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय सेना - फोटो : Amar Ujala
कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि इस मुठभेड़ में जैश का शीर्ष कमांडर और आईईडी एक्सपर्ट वालिद समेत तीन आतंकी मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों के पास से एक एम-4 राइफल, एक एके-47 और एक पिस्टल बरामद हुई है। साथ ही अन्य सामग्री भी बरामद हुई है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय सेना - फोटो : Amar Ujala
वहीं घाटी में नेताओं की सुरक्षा को लेकर आईजी ने कहा कि हम सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पूरी सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं राजनीतिक कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि एसओपी का पालन करें और अपनी यात्राओं के बारे में पुलिस को सूचित करें।

 

4 of 5
भारतीय सेना - फोटो : Amar Ujala
उधर, डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि कुलगाम पुलिस द्वारा गांव चिम्मेर में इनपुट के आधार पर आज सुबह ऑपरेशन शुरू किया गया था। इसमें पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय सेना - फोटो : amar ujala
सिंह ने बताया कि सेना के तीन जवान भी घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। मारे गए आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के हैं। इनमें एक शीर्ष कमांडर भी शामिल है, जोकि आईईडी एक्सपर्ट था। वह पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से सीधे निर्देश लेता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें