फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnath Singh in Ladakh: लद्दाख में जवानों ने दिखाया पराक्रम, राजनाथ ने हथियार उठाकर दिया बड़ा संकेत, तस्वीरें

Fri, 17 Jul 2020 10:02 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
लद्दाख के दौरे पर राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लेह के स्टाकना पहुंचे हैं। यहां व्यू प्वाइंट पर वायुसेना और थल सेना के जवानों ने अपना पराक्रम दिखाया। इस दौरान पैरा कमांडोज ने युद्धाभ्यास किया। यह वही क्षेत्र है जहां भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने आए थे। रक्षा मंत्री इस दौरान हथियार थाम कर निशाना लगाते दिखे। कहीं न कहीं रक्षा मंत्री द्वारा दिया गया ये सीधा संकेत है कि हम शांति चाहते हैं पर नापाक हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
लद्दाख के दौरे पर राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन लेह पहुंच चुके हैं। यहां पांच घंटे बिताने के बाद सिंह कश्मीर लौट आएंगे। शनिवार को बाबा बर्फानी के दर्शन करने के साथ ही उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू और सैन्य कमांडरों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा भी करेंगे। रक्षा मंत्री के साथ सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी पहुंचे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
लद्दाख के दौरे पर राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद रक्षा मंत्री पूर्वी लद्दाख में सैन्य तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाएंगे। रक्षा मंत्री पूर्वी लद्दाख में एलएसी के अग्रिम मोर्चों का दौरा कर वहां चल रही ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लेंगे। साथ ही सैन्य कमांडरों के साथ तैयारियों की समीक्षा करेंगे। 

4 of 5
लद्दाख के दौरे पर राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
भारत-चीन में उत्पन्न तनाव को कम करने की पहल के बीच सैन्य कमांडरों की ओर से उन्हें पीएलए की ओर से पीछे हटने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लद्दाख के दौरे पर राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
इस दौरान 14 कोर फायर एंड फ्यूरी के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह की ओर से भारत-चीन के बीच सैन्य कमांडर स्तर की हुई बातचीत का ब्योरा भी दिया जाएगा। लेह में वे करीब पांच घंटे बिताएंगे। इसके बाद श्रीनगर  के लिए रवाना हो जाएंगे। 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें