पिंटो पंडिता
- फोटो : amar ujala
कश्मीरी पंडित युवाओं के लिए बड़ी समस्या बेरोजगारी
कश्मीर पंडित युवा शिक्षित हैं, लेकिन रोजगार से वंचित हैं। सरकार को हर घर में नौकरी देनी चाहिए। सरकार पंडितों की घर वापसी की बात करती है, लेकिन पीएम पैकेज के तहत कश्मीर घाटी में नौकरी कर रहे कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था नहीं कर पाई। ऐसे में 44 हजार परिवारों की व्यवस्था करना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। हर तीन साल बाद मौजूदा राहत राशि में 30 फीसदी की बढ़ोतरी करने की बात की थी, लेकिन 2021 से इसमें बढ़ोतरी नहीं हुई। महंगाई बढ़ रही है, लेकिन राहत राशि उतनी ही है। -पिंटो पंडिता, महासचिव विश्व कश्मीरी समाज