कश्मीरी सेब
- फोटो : बासित जरगर
स्थानीय प्रजातियों के उत्पादन में बढ़ोतरी
कश्मीरी सेब की स्थानीय प्रजाति हजरत अली, तुरसी, गलामस्त, कंडीसन, रजातवाड़ी, बेलगेम, बलगेलिन और अमरी गोल्डन जल्दी तैयार हो जाती है। जुलाई में तुड़ान के बाद इसे बाजारों में भेजा जा रहा है। इस बार कोरोना संक्रमण में लॉकडाउन की पाबंदियों के बीच भी सेब को मंडियों में सप्लाई किया गया है। सेब की मांग अच्छी होने के चलते बागवानों का सीजन बेहतर रहने के आसार हैं।