फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: कश्मीर में शीतलहर... लेह में शरीर जमा देने वाली ठंड, पारा माइनस 8.0

Mon, 04 Dec 2023 11:01 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

दिसंबर के आगे बढ़ने के साथ जम्मू कश्मीर और लद्दाख में सर्दी जोर पकड़ने लगी है। दिन में मौसम साफ रहने के बाद खासतौर पर रात में सर्दी का अहसास बढ़ा है। लेह में शरीर जमा देने में ठंड के बीच रात का न्यूनतम पारा माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
1 of 5
Snowfall in Kashmir - फोटो : बासित जरगर
दिसंबर के आगे बढ़ने के साथ जम्मू कश्मीर और लद्दाख में सर्दी जोर पकड़ने लगी है। दिन में मौसम साफ रहने के बाद खासतौर पर रात में सर्दी का अहसास बढ़ा है। लेह में शरीर जमा देने में ठंड के बीच रात का न्यूनतम पारा माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

2 of 5
Snowfall in Kashmir - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में शीत लहर के साथ विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 और गुलमर्ग में माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
snowfall in kashmir - फोटो : बासित जरगर
इस बीच तीन दिन बंद जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 7 दिसंबर तक जम्मू कश्मीर में मौसम लगभग साफ रहेगा।

4 of 5
snowfall in kashmir - फोटो : बासित जरगर
प्रदेश के वाहनों के लिए आवाजाही के लगभग सभी मार्गों से बर्फ को हटा दिया गया है। राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रविवार को मौसम साफ रहा और श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई और दिनभर धूप खिली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Snowfall in Kashmir - फोटो : बासित जरगर
यहां दिन का अधिकतम तापमान 24.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में न्यूनतम तापमान 5.8, बटोत में 4.7, कटड़ा में 9.0, भद्रवाह में 2.0 और कठुआ में 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें