जम्मू से वैष्णो देवी के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू
- फोटो : संजय शर्मा
भक्तों ने बताया कि वह जम्मू से सीधा माता वैष्णो देवी धाम 20 मिनट में ही पहुंच गए। इस यात्रा से वे बेहद खुश हैं। वे खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि माता के दरबार में शुरू हुई इस सेवा में सबसे पहले उन्हें शामिल होने का मौका मिला।
मध्य प्रदेश से दर्शन के लिए आए एक तीर्थयात्री ने कहा, 'यह सेवा बेहद आरामदायक है और हम इसका लाभ उठाने वाले पहले लोगों में से एक होने पर खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।' उनके साथ उनके छह पारिवारिक सदस्य भी थे। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर जम्मू से सुबह करीब 11 बजे उड़ा और 20 मिनट में कटड़ा पहुंच गया। श्रद्धालु ने कहा, 'यह सेवा समय की कमी का सामना करने वाले, बुजुर्गों और बच्चों के लिए अच्छी है।'