फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Strike: स्वास्थ्य कर्मियों की काम छोड़ हड़ताल, कई सेवाएं रहीं ठप, मरीजों को हुई परेशानी

Tue, 24 May 2022 04:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू संभाग में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आज हड़ताल पर रहे। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर गहरा असर देखने को मिला। हड़ताल को विभिन्न स्वास्थ्य कर्मचारी संगठनों का समर्थन मिला। अस्पतालों के बाहर मरीजों की कतारें रही। वहीं, कर्मचारी कार्यालय और पर्ची केंद्र खाली पड़े दिखे।
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू चिकित्सा कर्मचारियों की हड़ताल - फोटो : निखिल मेहता
डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) सहित अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को जम्मू संभाग के दस जिलों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सुबह दस से दोपहर एक बजे तक काम छोड़ हड़ताल पर रहे। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर गहरा असर देखने को मिला। आपात सेवाओं को हड़ताल से बाहर रखा गया, लेकिन ओपीडी (आउट पेशेंट डोर) और सामान्य ऑपरेशन प्रभावित रहे। कर्मचारियों की व्यापक हड़ताल के बावजूद वैकल्पिक व्यवस्थाएं नहीं की जा सकी। हड़ताल को विभिन्न स्वास्थ्य कर्मचारी संगठनों का समर्थन मिला। अस्पतालों के बाहर मरीजों की कतारें देखने को मिली। वहीं, कर्मचारी कार्यालय और पर्ची केंद्र खाली पड़े रहे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू चिकित्सा कर्मचारियों की हड़ताल - फोटो : निखिल मेहता
जम्मू-कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले हड़ताल का आह्वान किया गया। फेडरेशन के प्रधान सुशील सूदन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने डीपीसी सहित अन्य मांगों पर गौर नहीं किया है, जिस कारण कर्मी कामछोड़ हड़ताल के लिए मजबूर हुए। चार साल से डीपीसी नहीं की गई है, जिससे बड़ी संख्या में कर्मचारी बिना पदोन्नति का लाभ लिए सेवानिवृत्त हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू चिकित्सा कर्मचारियों की हड़ताल - फोटो : निखिल मेहता
फेडरेशन का कहना है कि अंडर हेड 2211 परिवार कल्याण के तहत कार्यरत महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मियों (फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों) के वेतन से संबंधित मुद्दे को भी हल नहीं किया है। पांच माह से वर्करों को वेतन जारी नहीं हुआ है। गांधीनगर और सरवाल अस्पताल सहित कई अन्य चिकित्सा केंद्रों में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हैं। उन्होंने फार्मासिस्टों के पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने और वृद्धा पेंशन योजना को बहाल करने की मांग उठाई है।

4 of 5
गांधीनगर अस्पताल के बाहर खडे़ मरीज - फोटो : अमित कुमार
चिकित्सा कर्मियों की हड़ताल के चलते आउट पेशेंट डोर (ओपीडी) सेवा और सामान्य ऑपरेशन सेवा ठप रही। इसके चलते इलाज के लिए आए कई मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गांधीनगर अस्पताल सहित संभाग के अन्य अस्पतालों मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिली। मरीजों को स्वास्थ्य जांच के लिए इमरजेंसी या फिर राजकीय मेडिकल कालेज व सहायक अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jammu Medical Employees Strike - फोटो : निखिल मेहता
मेडिकल इंप्लाइज एसोसिएशन सरकारी मेडिकल कॉलेज व एसोसिएटेड अस्पताल जम्मू ने बैठक कर कामछोड़ हड़ताल को समर्थन दिया । एसोसिएशन के प्रधान पवनजीत कौर ने डीपीसी करके मौजूदा कर्मियों को 75 प्रतिशत तक पदोन्नति से पद भरने को प्राथमिकता देने, 25 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से भरने और वृद्धा पेंशन योजना को बहाल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें