फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga in Ladakh: सेना के जवानों ने पूर्वी लद्दाख में किया योग, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Tue, 24 May 2022 03:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह

सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की प्रस्तावना के रूप में फायर एंड फ्यूरी कोर के सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख के रेजांग ला मेमोरियल, पैंगोंग त्सो, उमलिंग ला में योग का अभ्यास किया।'
विज्ञापन
1 of 5
Yoga in Ladakh - फोटो : सोशल मीडिया
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। हर साल 21 जून को यह दिन मनाया जाता है। इसे भव्य रूप देने के लिए शासन और प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। मंगलवार को भारतीय सेना के जवानों ने पूर्वी लद्दाख में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आगमन के अवसर पर योग का अभ्यास किया। सेना ने इसकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Yoga in Ladakh - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीरों को पोस्ट करते हुए सेना ने लिखा, 'स्वास्थ्य ही पूंजी है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की प्रस्तावना के रूप में फायर एंड फ्यूरी कोर के सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख के रेजांग ला मेमोरियल, पैंगोंग त्सो, उमलिंग ला में योग का अभ्यास किया।'
विज्ञापन

3 of 5
Yoga in Ladakh - फोटो : सोशल मीडिया
इस बार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को कर्नाटक के मैसूर में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। कोरोना महामारी के कारण दो साल से यह कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा था। दो साल बाद यह कार्यक्रम फिजिकल मोड में आयोजित होगा।

4 of 5
Yoga in Ladakh - फोटो : सोशल मीडिया
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यह कार्यक्रम देश भर में 75 प्रतिष्ठित स्थानों पर मनाया जाएगा। योग दिवस के 25 दिन पहले 27 मई को हैदराबाद में कार्यक्रम की श्रृंखलाओं की शुरुआत की जाएगी। इस कार्यक्रम में लगभग 10,000 लोग भाग लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Yoga in Ladakh - फोटो : सोशल मीडिया
मैसूर में होने वाले मुख्य कार्यक्रम के अलावा 21 जून को विदेशों में भारतीय मिशनों द्वारा भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। सोनोवाल ने कहा कि प्रस्तावित योजना के तहत इस कार्यक्रम की शुरुआत जापान में स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे से होगी। इसका समापन न्यूजीलैंड में होगा। इस कार्यक्रम में 70 देशों के भाग लेने की संभावना है। योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में  केंद्रीय मंत्री, फिल्म और खेल जगत की हस्तियों के अलावा कई लोग प्रतिभाग करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें