फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश और तेज हवाएं जारी, यहां हिमस्खलन की चेतावनी

Mon, 15 Apr 2024 04:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल तक प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
श्रीनगर में बारिश - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सोमवार को भी कई मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। इसके साथ ही ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। इससे पहले रविवार को कई इलाकों में बारिश और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई।
विज्ञापन

2 of 6
श्रीनगर में बारिश - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जेकेडीएमए) ने कश्मीर घाटी के दो जिलों कुपवाड़ा और गांदरबल के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की। मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल तक प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
श्रीनगर में बारिश (फाइल) - फोटो : बासित जरगर
उधर, पुंछ-राजोरी को शोपियां से जोड़ने वाले मुगल रोड को बर्फबारी के कारण अगले आदेश तक बंद कर दिया गया। किश्तवाड़ जिले में दिन भी बारिश होती रही। सिंथन टॉप के साथ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है। किश्तवाड़-अनंतनाग हाईवे बंद कर दिया गया, ताकि सिंथन टॉप पर बर्फ के बीच कोई वाहन या यात्री न फंसे।

4 of 6
जम्मू में बारिश (फाइल) - फोटो : संवाद
जम्मू में रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि शनिवार से तीन डिग्री कम है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 11.5 डिग्री। श्रीनगर में शनिवार को 20 डिग्री तक तापमान पहुंच गया था।
विज्ञापन

5 of 6
श्रीनगर में बारिश - फोटो : बासित जरगर
पूरे प्रदेश में रविवार को आसमान में बादल छाए रहे। राजोरी, पुंछ और श्रीनगर जिले में शनिवार रात से ही लगातार बारिश हो रही है। पीर पंजाल के पहाड़ों पर भी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रीनगर में बारिश - फोटो : बासित जरगर
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। जेकेडीएमए ने कुपवाड़ा जिले और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिलों में 2400 मीटर से ऊपर 'मध्यम खतरे' स्तर का हिमस्खलन होने की आशंका जताई है। विभाग ने इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और अगले आदेश तक हिमस्खलन-संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें