फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: हल्की बूंदाबांदी से गर्मी में राहत, आज भी कुछ हिस्सों में पानी बरसने के आसार

Sat, 21 Aug 2021 12:49 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला
पिछले कई दिन से तपिश और उमस झेल रहे शहरवासियों को शुक्रवार की शाम हल्की बूंदाबांदी से कुछ राहत मिली। ठंडी हवाओं ने मौसम सुहावना हुआ। हालांकि दिन में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पारे में सामान्य से उछाल रहा। कश्मीर के कई जिलों में दिन का तापमान 33 डिग्री तक पहंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 21-22 अगस्त को जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन अधिकतर मौसम साफ रहेगा। जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत तपिश के साथ हुई। बीती रात से ही उमस हावी रही। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाए। दोपहर को तीखी धूप के बीच निकलना भी मुश्किल हो रहा था। हवादार स्थलों से हटते ही पसीने छूट रहे थे। इंसानों के साथ जीवजंतु भी बेहाल रहे। लेकिन शाम को अचानक मौसम बदल गया। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ जम्मू के कई हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। एक समय ऐसा लग रहा था कि इंद्रदेव मेहरबान होंगे, लेकिन रात तक बारिश का इंतजार रहा।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : बासित जरगर
जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री चढ़कर 35.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री चढ़कर 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 31.0, बटोत में 27.1, कटड़ा में 32.2 और भद्रवाह में 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
धूप से खुद को बचाती हुई महिला - फोटो : संजय कुमार
कश्मीर में तपिश बरकरार है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री चढ़कर 31.9, पहलगाम में 27.0 और गुलमर्ग में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 22.0 और कारगिल में 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : बासित जरगर
जम्मू कश्मीर में मानसून कमजोर पड़ा
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार दक्षिण केंद्र भारत में मानसून के शिफ्ट हो जाने से जम्मू कश्मीर में मानसून कमजोर पड़ा है। पिछले दो हफ्ते से किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई है। प्रदेश में सामान्य तौर पर 15 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहता है। इसमें कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन अधिकतर मौसम साफ रहेगा। इससे आगामी दिनों में तपिश और उमस बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला
जम्मू का तापमान
अधिकतम 35.5
न्यूनतम    27.1
सूर्योदय     06.00
सूर्यास्त      07.11
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: राखियों की खरीदारी से पटे बाजार, बहनों को भा रहीं साधारण धागे से लेकर डिजाइनर राखियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें