सुंजवा में हुई मुठभेड़ के दौरान दस जवान घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मारे गए आतंकियों के पास से फिदायीन जैकेट, तीन एके 47 राइफल, ग्रेनेड और सेटेलाइट फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुंजवां में तड़के 3 बजे सीआईएसएफ बस पर हमलाकर आतंकी एक मकान में छिप गए थे। इसके बाद दो घंटे मुठभेड़ चली। इसमें दोनों मारे गए। अंतरराष्ट्रीय सीमा से आरएस पुरा में घुसपैठ के बाद आतंकियों ने जम्मू में सैन्य छावनी से सटे इलाके में पनाह ली थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को प्रस्तावित जम्मू दौरे से दो दिन पहले जैश-ए-मोहम्मद की फिदायीन हमले की साजिश को नाकाम करते हुए सुरक्षा बलों ने सुंजवां इलाके में शुक्रवार को पाकिस्तान के दो आत्मघाती दहशतगर्द मार गिराए। इससे पहले आतंकियों के हमले में सीआईएसएफ काएक एएसआई एसपी पटेल शहीद हो गया, जबकि सीआईएसएफ व पुलिस के 10 जवान घायल हो गए। मारे गए आतंकियों से फिदायीन जैकेट मिले हैं। साथ ही तीन एके 47 राइफल, अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर, सेटेलाइट फोन और ग्रेनेड भी मिले हैं। खाने-पीने की सामग्री, ड्राई फ्रूट्स व इनर्जी ड्रिंक भी बरामद हुए हैं। एडीजीपी मुकेश सिंह का कहना है कि दो आतंकियों को मार गिराने के साथ ही फिदायीन हमले को नाकाम किया गया है।
विज्ञापन
2 of 10
Jammu Encounter
- फोटो : संजय कुमार
आतंकियों ने सुंजवां पुलिस नाके के पास सीआईएसएफ की बस पर हमला कर दिया
प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से आरएस पुरा में दो आतंकियों ने घुसपैठ करने के बाद जम्मू के बाहरी इलाके में सैन्य छावनी से सटे क्षेत्र में पनाह ली। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार तड़के दो संदिग्धों को सुंजवां सैन्य कैंप की ओर बढ़ते देखा गया। इसे ड्यूटी बदल रहे सुरक्षा गार्डों ने देखा। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। इस बीच, तड़के 3 बजे इन आतंकियों ने सुंजवां पुलिस नाके के पास सीआईएसएफ की बस पर हमला कर दिया। इसमें एक एएसआई और तीन जवान घायल हो गए।
मुठभेड़ शुरू होते ही एक आतंकी अनवर के बाथरूम में घुस गया
यह बस नाइट ड्यूटी के बाद जवानों को लेकर जा रही थी। हमला करने के बाद ये आतंकी पास के एक नाले से होते हुए मोहम्मद अनवर नामक व्यक्ति के घर में जाकर छुप गए। इसके बाद पुलिस, सीआरपीएफ, सेना की 9 पैरा कमांडो ने उस मकान को घेर लिया। मुठभेड़ शुरू होते ही एक आतंकी अनवर के बाथरूम में घुस गया। दूसरा आतंकी उसके पास जाने की कोशिश कर रहा था, तभी सुरक्षा बलों ने उसे मार गिराया। दूसरे आतंकी को मारने में कुछ समय लगा। दो घंटे चली इस मुठभेड़ में सीआईएसएफ और जेके पुलिस के कुल 11 लोग घायल हुए, जिनमें एएसआई एसपी पटेल (58) शहीद हो गए। वह मध्यप्रदेश के सतना जिले के रहने वाले थे। घायलों का जीएमसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
3 of 10
Sunjwan Encounter
- फोटो : संजय कुमार
सुंजवां सैन्य शिविर था निशाने पर
मारे गए दोनों दहशतगर्द फिदायीन जैकेट पहने थे, जिससे माना जा रहा है कि उनके निशाने पर सुंजवां सैन्य क्षेत्र था। दोनों फिदायीन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पूर्व बड़े आत्मघाती हमले का काम सौंपा गया था। बताते हैं कि आतंकियों ने अपने सीने के साथ आईईडी और ग्रेनेड लगा रखे थे ताकि मरने के दौरान भी वह एक बड़ा धमाका कर सकें।
4 of 10
Jammu Encounter
- फोटो : संजय कुमार
मुठभेड़ स्थल पर हुुआ पोस्टमार्टम
दोनों आतंकियों का पोस्टमार्टम मुठभेड़ स्थल पर ही करवाया गया। शवों को लेकर अस्पताल के बाहर और अंदर भीड़भाड़ का माहौल न बने, इसे देखते हुए मेडिकल कॉलेज जम्मू के डाक्टरों की टीम ने मौके पर ही दोनों आतंकियों का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
5 of 10
Jammu Encounter
- फोटो : संजय कुमार
घायलों में ये जवान शामिल
राजेश कुमार, एस के बलियान, आर नितिन, पुनीत कुमार, प्रमोद पात्रा, विथल कुमार, आरिम सौरम व सन्नी कुमार (सभी सीआईएसएफ) और एसपीओ साहिल शर्मा व बलराज सिंह (जेके पुलिस)।
विज्ञापन
6 of 10
आतंकियों से मिले मोबाइल
- फोटो : अमर उजाला
सुंजवां में बंद कर दिया इंटरनेट
आतंकी मोबाइल नेटवर्क का सहारा लेकर कहीं भाग न निकलें या फिर उनका अपने हैंडलरों से संपर्क न हो, इसके लिए मुठभेड़ स्थल के पास मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। ऑपरेशन खत्म होने के बाद ही इलाके में मोबाइल सेवा बहाल हुई।
विज्ञापन
7 of 10
Sunjwan terrorist attack
- फोटो : एजेंसी
मरने से पहले दहशतगर्दों ने तोड़ दिए फोन
मुठभेड़ स्थल से तलाशी आपरेशन के दौरान दो टूटे हुए मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। इनमें एक सैमसंग का मोबाइल फोन है। आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों ने मरने से पहले इन मोबाइल फोन को तोड़ कर फेंक दिया था। वह जिस जगह पर मारे गए, वहां से करीब 15 फुट की दूरी पर यह मोबाइल फोन मिले हैं। इन मोबाइल फोन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। आतंकियों के टूटे मोबाइल हमले का पूरा राज खोल सकते हैं।
8 of 10
Sunjwan terrorist attack
- फोटो : एजेंसी
सीआईएसएफ एएसआई के वीरतापूणक़ार्यों को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा: एलजी
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद सीआईएसएफ के सहायक उप निरीक्षक एसपी पटेल के वीरतापूर्ण कार्यों को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। मैं भारत के बहादुर बेटे और सीआईएसएफ के एएसआई को सलाम करता हूं जिन्होंने जम्मू के सुंजवां में आतंकियों से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। मुठभेड़ में घायल हुए जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
9 of 10
Sunjwan terrorist attack
- फोटो : एजेंसी
पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम
दोनों आतंकी पाकिस्तान के हैं और जैश ए मोहम्मद संगठन के हैं। ये हाल ही में घुसपैठ करके आए हैं। ये आतंकी सुरक्षा शिविरों पर बड़ा फिदायीन हमला करना चाहते थे। इनको यही काम दिया गया था कि हमला करके अधिक से अधिक जवानों की हत्या की जाए। पीएम मोदी की रैली तो इनके निशाने पर नहीं थी, लेकिन उसी दिन यह कोई बड़ा हमला करना चाहते थे। - दिलबाग सिंह, डीजीपी, जेके पुलिस
ड्यूटी से ले जाने आई बस पर किया हमला
सीआईएसएफ के कर्मी सुंजवां नाके पर तैनात थे। हमारी एक बस ड़्यूटी पर तैनात जवानों को लेने आई थी। जिस पर आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में हमारा एक एएसआई शहीद हुआ है। लेकिन हमारे जवानों ने इसका बहादुरी से जवाब दिया, जिससे एक बड़ा हमला टल गया। - एस के सिन्हा, डीआईजी-सीआईएसएफ