फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में बारिश-बर्फबारी से ठंड का अहसास, जम्मू में तपिश घटी, देखें घाटी की खूबसूरत तस्वीरें

Thu, 21 Apr 2022 02:37 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर में गुरुवार सुबह से बारिश जारी है। जम्मू में भी तेज हवा चल रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
1 of 5
Kashmir Rain - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में वीरवार को मौसम के बदले मिजाज से बढ़ते तापमान से राहत मिली है। कश्मीर के कई पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से फिर ठंडक का अहसास हुआ है। घाटी के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 8 से 10 डिग्री तक गिर गया है। जम्मू संभाग के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश ने गर्मी से सुकून दिलाया। जम्मू समेत कई जिलों में दिन का पारा चालीस डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बादल गरजने के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
Kashmir Rain - फोटो : बासित जरगर
उत्तरी कश्मीर के जिला बारामुला के विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग, बांदीपोरा के गुरेज, कुपवाड़ा के माछिल,  गांदरबल के सोनामर्ग, गुरेज, जोजिला, साधना टॉप, अमरनाथ गुफा सहित अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। साउथ कश्मीर के पुलवामा के कई हिस्सों में ओले गिरे हैं। राजधानी श्रीनगर समेत कई जिलों में गत दिवस से बारिश का सिलसिला जारी है। इससे तापमान में भारी गिरावट आ गई है।
विज्ञापन

3 of 5
Kashmir Rain - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर में 17.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से 8.7 डिग्री गिरकर 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में 18.7 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से 9.8 डिग्री गिरकर 9.5 और गुलमर्ग में सर्वाधिक 40.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से 8.0 डिग्री गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

4 of 5
Kashmir Rain - फोटो : बासित जरगर

जम्मू में दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। दोपहर को अचानक मौसम बदल गया। बादलों की गड़गड़ाहट के बीच कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। बारिश के साथ धूप खिली रही, लेकिन मौसम बदलने से तपिश का अहसास कम हुआ। रात तक बादल छाए रहे। जम्मू में 4.7 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 34.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kashmir Rain - फोटो : बासित जरगर

जिला पुंछ के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। बनिहाल में 8.4 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से 7.4 डिग्री गिरकर 16.6, बटोत में 8.6 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा 24.8, कटड़ा में दिन का तापमान 29.6 और भद्रवाह में 7.0 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.0 और कारगिल में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें