फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कोरोना संक्रमित मामलों में उछाल, प्रदेश में 181 संक्रमित और एक की मौत

Thu, 29 Jul 2021 10:44 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में बढ़ता संक्रमण कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक का संदेश दे रहा है। पिछले चार दिनों से प्रदेश में नए संक्रमित मामलों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। दस दिन पहले यह आंकड़ा 63 तक भी पहुंच गया था, लेकिन वर्तमान में यह दो सौ के करीब पहुंच गया है। चिंता यह है कि कई जिलों में मिल रहे नए संक्रमित मामले स्थानीय स्तर के हैं, यानी उन जिलों में संक्रमण का प्रसार जारी है। इस बीच वीरवार को प्रदेश में 181 संक्रमित मामले मिले और चौबीस घंटे में जीएमसी जम्मू में कोविड से एक मौत हुई है। दूसरी लहर की बात करें तो गत फरवरी में भी न्यूनतम स्तर पर संक्रमित मामले पहुंच गए थे, लेकिन मार्च में दोबारा नए मामलों में बढ़ोतरी हुई और मई जून में कोविड पीक पर रहा। इसी तरह दूसरी लहर के बाद जून के अखिर में संक्रमण का प्रसार कम हो गया था और जुलाई के आखिर तक इसमें न्यूनतम स्तर पर मामले मिले। लेकिन पिछले कुछ दिनों से संक्रमित मामलों में फिर बढ़ोतरी से प्रदेश प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। वीरवार को जिला डोडा में 24 स्थानीय स्तर के संक्रमित मामले मिले। श्रीनगर में सर्वाधिक 37 संक्रमित मामले मिले।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर
इसके अलावा किश्तवाड़ में 10, रियासी में 7, रामबन में 1, पुंछ में 3, सांबा में 1, कठुआ में 3, राजोरी में 13, उधमपुर में 2, जम्मू में 3, शोपियां में 1, कुलगाम में 8, गांदरबल में 11 सहित अन्य जिलों में भी संक्रमित मामले मिले।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
तिथि       संक्रमित मामले    मौत
29 जुलाई    181                 1
28 जुलाई    160                1
27 जुलाई    107             कोई मौत नहीं
26 जुलाई    102              1

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर
45 आयु वर्ग में अभी सौ फीसदी टीकाकरण नहीं
जम्मू-कश्मीर में 45 से अधिक आयु वर्ग में 100 फीसदी टीकाकरण (पहली डोज) के लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सका है। प्रदेश में इस वर्ग में 99.39 फीसदी लोगों को टीकाकरण हो चुका है। इस वर्ग में 12 जिलों में सौ फीसदी टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर
18 से अधिक आयु वर्ग (सिटीजन) में अब तक 5398828 लोगों को टीकाकरण किया गया है। जबकि फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और सिटीजन वर्ग में अब तक 6088318 लोगों को टीकाकरण किया गया है।

यह भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर: अरनिया में दिखा ड्रोन, आसमान में लाल और हरी रोशनी दिखने से फैली सनसनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें