सब्जियां
- फोटो : अमर उजाला
मढ़ जोन में कुल 225 हेक्टेयर क्षेत्र में बैंगन की खेती की जा रही है। जिसमें मढ़ में 110 हेक्टेयर, मिश्रीवाला में 60 हेक्टेयर, पौनीचक में 30, भलवाल में 10 और फ्लायं मंडाल में 15 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल है। इसी तरह क्षेत्र में 200 हेक्टयेर के करीब भिंडी की खेती की जा रही है। किसानों से अपील है कि फसलचक्र को अपनाकर सहमति से अलग-अलग सब्जियों का उत्पादन करें, ताकि अच्छे दाम मिल सकें। - अश्वनी जोजरा, एसडीएओ, कृषि विभाग, मढ़