फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू हवाई अड्डे में धमाके: पी-16 ड्रोन के इस्तेमाल का शक, बहुत कुछ कह रही है बॉर्डर की दूरी

Sun, 27 Jun 2021 10:39 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू में एयरफोर्स के टेक्निकल एरिया में धमाके - फोटो : अमर उजाला
जम्मू हवाई अड्डा परिसर(एयरफोर्स के टेक्निकल एरिया) में रविवार (27 जून) रात करीब दो बजे महज पांच मिनट के अंतराल में दो धमाके हुए। इसके बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 

इस घटना को लेकर वायु सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जम्मू वायु सेना स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र में रविवार तड़के दो कम तीव्रता वाले विस्फोटों की सूचना मिली। एक धमाके ने एक इमारत की छत को मामूली नुकसान पहुंचाया जबकि दूसरा धमाका खुले क्षेत्र में हुआ। किसी भी उपकरण को कोई नुकसान नहीं हुआ। सिविल एजेंसियों के साथ जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि इस साजिश को अंजाम देने के लिए पी-16 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। ये ड्रोन काफी नीचे उड़ सकता है। इसकी वजह से कई बार यह रडार की नजर से भी बच जाता है। सूत्रों का कहना है कि ड्रोन का संभावित लक्ष्य एक विमान था। जवानों के घायल होने और पी-16 ड्रोन के इस्तेमाल को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू में एयरफोर्स के टेक्निकल एरिया में धमाके - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि जम्मू वायु सेना स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र में रविवार तड़के दो कम तीव्रता वाले विस्फोटों की सूचना मिली। पहले धमाके ने एक इमारत की छत को मामूली नुकसान पहुंचाया, जबकि दूसरा धमाका खुले क्षेत्र में हुआ। किसी भी उपकरण को कोई नुकसान नहीं हुआ। जांच चल रही है। इसके साथ ही जम्मू में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू में एयरफोर्स के टेक्निकल एरिया में धमाके - फोटो : अमर उजाला
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एयर मार्शल एचएस अरोड़ा से की बात
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबकि, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज की घटना के बारे में जम्मू में वायु सेना स्टेशन पर वाइस एयर चीफ, एयर मार्शल एचएस अरोड़ा से बात की है। एयर मार्शल विक्रम सिंह स्थिति का जायजा लेने जम्मू पहुंच रहे हैं। ड्रोन विस्फोट में भारतीय वायु सेना के दो कर्मियों को मामूली चोटें आईं हैं।

 

4 of 5
जम्मू में एयरफोर्स के टेक्निकल एरिया में धमाके - फोटो : अमर उजाला
मकवाल बॉर्डर से एयरपोर्ट की दूरी कर रही है पाकिस्तान की साजिश की ओर इशारा
बता दें कि हवाई मार्ग से एयरपोर्ट से मकवाल बॉर्डर की दूरी करीब पांच किलोमीटर है। इसके साथ यह बात भी सामने आ रही है कि ड्रोन में जीपीएस लगा था। आशंका जताई जा रही है कि इस ड्रोन को सीमा पार से हैंडल किया जा रहा था। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू में एयरफोर्स के टेक्निकल एरिया में धमाके - फोटो : अमर उजाला
एनआईए की टीम और एनएसजी कमांडो मौके पर पहुंचे
एनआईए की टीम और एनएसजी कमांडो एयरपोर्ट पहुंचे हैं। घटनास्थल का चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है। इसके लिए कई विशेष उपकरणों की भी मदद ली जा रही है। एयरपोर्ट में दो धमाकों की घटना से जम्मू में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें