फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: 33 करोड़ की लागत से 18 महीने में पूरा होगा तिरुपति बालाजी मंदिर, बढ़ेगा रोजगार

Sun, 13 Jun 2021 11:28 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
तिरुपति बालाजी जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में तिरुपति बालाजी मंदिर का निर्माण 18 महीने में 33.22 करोड़ की लागत से दो चरणों में पूरा होगा। मंदिर परिसर में वेद पाठशाला, आध्यात्मिक ध्यान केंद्र, मंदिर के पुजारियों व बोर्ड के स्टाफ के लिए आवासीय क्वार्टर, पार्किंग आदि सुविधाओं का निर्माण होगा। वेंकटेश्वर के मुख्य मंदिर के अलावा श्री अंदाल और श्री पद्मावती के मंदिर भी होंगे। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड की तरफ से बनाए जा रहे श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के लिए रविवार को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जम्मू के पास सिदड़ा के मजीन गांव में भूमि पूजन किया गया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी और तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड के चेयरमैन वायवी सुब्बा रेड्डी समेत तिरुपति के कई पुजारियों व गणमान्य लोगों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन की रस्म अदा की गई। जम्मू-कश्मीर में धार्मिक आस्था व पर्यटन के लिहाज से खास मंदिर का निर्माण 496 कनाल भूमि पर किया जाना है।
विज्ञापन

2 of 5
तिरुपति बालाजी जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु तिरुपति बालाजी के मंदिर के भी दर्शन करें, इसको ध्यान में रखकर मंदिर का निर्माण किया जाएगा। भूमि पूजन की रस्म पूरी करने के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि तिरुपति बालाजी मंदिर जम्मू-कश्मीर में आस्था के अलावा अध्यात्मिक केंद्र के तौर पर भी विकसित होगा।
विज्ञापन

3 of 5
तिरुपति बालाजी जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
बोर्ड व प्रशासन के सहयोग से वेद पाठशाला की स्थापना होगी। सिन्हा ने कहा आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर मजबूत स्वास्थ्य ढांचा भी विकसित होगा। उन्होंने कहा मंदिर में वैदिक पुजारी व मंदिर परिसर में स्टाफ के लिए जम्मू के आसपास के लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के कई नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा, दो चरणों में मंदिर का निर्माण 18 महीनों की अवधि में पूरा होगा।

4 of 5
तिरुपति बालाजी जम्मू-कश्मीर - फोटो : नीखिल मेहता
धार्मिक पर्यटन को भी मजबूती मिलेगी : रेड्डी
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, जम्मू-कश्मीर में तिरुपति बालाजी मंदिर का निर्माण राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा उत्तर भारत के लोगों की तिरुपति बालाजी मंदिर में भी बहुत आस्था है। ऐसे में वह जम्मू में दर्शनों के लिए सरलता से आ सकते हैं। श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु बालाजी मंदिर के भी दर्शन करने आएंगे। इससे धार्मिक पर्यटन को भी मजबूत मिलेगी और जम्मू-कश्मीर के विकास की गति तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तीरुपति बालाजी जम्मू-कश्मीर - फोटो : नीखिल मेहता

उन्होंने कहा पिछले 15 सालों से तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड जम्मू-कश्मीर में मंदिर निर्माण की योजना बना रहा था जोकि अब साकार हुई है। इस अवसर पर मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, जिला विकास परिषद के अध्यक्ष भारत भूषण, सांसद जुगल किशोर शर्मा, मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता, पूर्व मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम, राम माधव के अलावा प्रदेश प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी व तिरुपति देवस्थानम बोर्ड के पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: वीकेंड पर पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार, होटलों में बुकिंग फुल, वाहनों में रात गुजारने को मजबूर लोग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें