फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए पहले जत्थे की पहली तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 18
स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह ने 5,100 श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को जम्मू कश्मीर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले लखनपुर आधार शिविर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए पहले जत्थे की पहली तस्वीरें

2 of 18
श्रद्धालु लखनपुर से सुबह 10 बजे रवाना हुए, हालांकि कई श्रद्धालुओं ने वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए अपना पंजीकरण वहीं करवाया, जिसके लिए सरकार ने विशेष काउंटर की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए पहले जत्थे की पहली तस्वीरें

3 of 18
पहले जत्थे में साधुओं की संख्या अध‌‌िक रही।

अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए पहले जत्थे की पहली तस्वीरें

4 of 18
अमरनाथ यात्रा के आधिकारिक शेड्यूल से दो दिन पूर्व यात्रियों के लिए रिसेप्शन काउंटर मंगलवार से खोल दिया गया।

विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए पहले जत्थे की पहली तस्वीरें

5 of 18
भारी तामझाम के बीच सुबह दस बजे रियासत में प्रवेश करते ही लखनपुर में श्री अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए पहले जत्थे की पहली तस्वीरें

6 of 18
स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह, पुलिस और सिविल प्रशासन के आला अफसरों समेत स्थानीय लोगों की मौजूदगी में यात्रियों का इस्तकबाल किया गया।

विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए पहले जत्थे की पहली तस्वीरें

7 of 18
बाकायदा फूलों के हार पहनाकर यात्रियों को लखनपुर से जम्मू की ओर रवाना किया गया। प्रत्येक यात्री को प्रशासन ने पूरी यात्रा के दौरान सुविधाओं के साथ सुरक्षित रखने का भरोसा दिया है।

अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए पहले जत्थे की पहली तस्वीरें

8 of 18
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पुलिस विभाग ने रिसेप्शन सेंटर भी खोल दिया। इसमें यात्रियों की संख्या को दर्ज करने के अलावा वाहनों के आगे स्टीकर लगाने की कवायद भी शुरू कर दी गई।

अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए पहले जत्थे की पहली तस्वीरें

9 of 18
राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर में श्रद्धालुओं का स्वागत करने पहुंचे चौधरी लाल सिंह ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए पहले जत्थे की पहली तस्वीरें

10 of 18
एक तरफ सुरक्षा और दूसरी तरफ यातायात के प्रबंधों को समय रहते सुनिश्चित कर लिया गया है।

अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए पहले जत्थे की पहली तस्वीरें

11 of 18
यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। लिहाजा देश भर से आने वाले यात्री सुरक्षित महसूस करें और सुविधाओं के साथ यात्रा पूरी करें।

अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए पहले जत्थे की पहली तस्वीरें

12 of 18
उन्होंने कहा कि लखनपुर से लेकर यात्रा मार्ग तक जगह जगह मेडिकल कैंप लगाए गए हैं। लखनपुर में श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल जांच करने के साथ ही तत्काल पंजीकरण के लिए सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा।

अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए पहले जत्थे की पहली तस्वीरें

13 of 18
उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा न सिर्फ धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला है, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे को भी यात्रा बढ़ावा देती है। पहला जत्था रियासत की शीतकालीन राजधानी जम्मू से दो जुलाई को रवाना होगा।

अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए पहले जत्थे की पहली तस्वीरें

14 of 18
ऐसे में बाहरी राज्यों से आ रहे यात्रियों को पूरी सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि लखनपुर में रिसेप्शन सेंटर यात्रियों की सहूलियत के लिए ही स्थापित किया गया है।

अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए पहले जत्थे की पहली तस्वीरें

15 of 18
जम्मू से लेकर बालटाल तथा पहलगाम तक के यात्रा मार्ग की सुरक्षा को सीआरपीफ के हवाले किया जा चुका है।

अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए पहले जत्थे की पहली तस्वीरें

16 of 18
पहलगाम से गुफा तथा बालटाल से गुफा तक के रास्तों पर सेना और बीएसएफ भी स्थानीय पुलिस का साथ दे रही है।

अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए पहले जत्थे की पहली तस्वीरें

17 of 18
एक लाख सुरक्षाकर्मियों को अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए पहले जत्थे की पहली तस्वीरें

18 of 18
इसमें वे सैनिक शामिल नहीं हैं, जो रूटीन में आतंकवादग्रस्त क्षेत्रों में अपने आतंकवाद विरोधी अभियान चलाते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें