फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, दिन में हो गई रात फिर जमकर हुई बरसात

विज्ञापन
1 of 13
सूर्य की पहली किरण के साथ माथे पर पसीना। गीले होते कपड़े और शरीर को झुलसा देने वाली तपिश। सोमवार दोपहर तक हर किसी को गर्मी का जमकर अहसास था, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, दिन में हो गई रात फिर जमकर हुई बरसात

2 of 13
घनघोर काली घटाएं छाने से देखते ही देखते दिन में ही रात की स्थिति बन गई। सड़कों पर वाहनों के पहिये थम गए।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, दिन में हो गई रात फिर जमकर हुई बरसात

3 of 13
मानसून की पहली झमाझम बारिश ने चालीस डिग्री के पारे को झेल रहे शहरवासियों को सुकून के साथ राहत दी।

तस्वीरों में देखिए, दिन में हो गई रात फिर जमकर हुई बरसात

4 of 13
सोमवार दोपहर दो बजे अचानक मौसम बदल गया।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, दिन में हो गई रात फिर जमकर हुई बरसात

5 of 13
आसमान पर बादल छाने से लगा कि इंद्रदेव जमकर मेहरबान होंगे।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, दिन में हो गई रात फिर जमकर हुई बरसात

6 of 13
कुछ अंतराल के बाद पानी बरसने से हर कोई गर्मी से राहत पाने को बाहर निकल आया।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, दिन में हो गई रात फिर जमकर हुई बरसात

7 of 13
इस मौसम को लेकर बच्चों में ज्यादा उत्साह रहा। आसमान से बरसे पानी ने शहर की झुलस रही सड़कों पर भी राहत की फुहार फेंकी।

तस्वीरों में देखिए, दिन में हो गई रात फिर जमकर हुई बरसात

8 of 13
गर्मी से बेहाल इंसानों के साथ जीव-जंतुओं ने भी सुकून पाया। दिन में बादल छा जाने से हालत यह थी कि अधिकांश जगहों पर बिजली जलानी पड़ी।

तस्वीरों में देखिए, दिन में हो गई रात फिर जमकर हुई बरसात

9 of 13
यही हाल सड़कों पर भी था। अंधेरा होने के कारण वाहन चालकों को लाइट ऑन करके आगे बढ़ना पड़ा।

तस्वीरों में देखिए, दिन में हो गई रात फिर जमकर हुई बरसात

10 of 13
हालांकि मानसून की पहली झमाझम बारिश ने सफाई व्यवस्था की भी पोल खोल दी।

तस्वीरों में देखिए, दिन में हो गई रात फिर जमकर हुई बरसात

11 of 13
खासकर निचले इलाकों में गंदगी के ढेर लग गए। कई जगह निकासी न होने से भारी जलभराव हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में कई इलाकों में बारिश से मौसम सुहाना रहेगा।

तस्वीरों में देखिए, दिन में हो गई रात फिर जमकर हुई बरसात

12 of 13
एक अन्य क्षेत्रवासी राज कुमारी ने बताया कि पानी अचानक भीतर आ गया। एक अन्य निवासी भूषण ने बताया कि कमरे की पिछली दीवार से लगातार पानी का रिसाव होने से दीवार ढहने का खतरा बना हुआ है। पहले भी इलाके में दीवार से पानी भारी नुकसान कर चुका है। कमला देवी के आंगन में दीवार का एक हिस्सा गिर जाने से शौचालय सहित परिसर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। एक अन्य निवासी मोहन लाल शर्मा ने बताया कि पिछली दीवार से पानी के रिसाव को रोकने के लिए पूरे घर में लाखों रुपये की टाइलें लगाई गई थीं, लेकिन दीवार को मजबूत न बनाने से ऊपरी हिस्से से निचले क्षेत्र में आ रहा पानी घरों को भारी नुकसान कर रहा है।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, दिन में हो गई रात फिर जमकर हुई बरसात

13 of 13
मानसून की पहली तेज बारिश से जवाहर नगर स्थित सैन्य यूनिट की दीवार के कई जगह टूट जाने से साथ लगते निचले हिस्से में दर्जन भर घरों में पानी ने घुसकर भारी तबाही मचाई। क्षेत्रवासी मक्खनों देवी ने बताया कि वह घर में अकेली थी। दोपहर ढाई बजे के करीब अचानक उनके पिछले दरवाजे की तरफ से सैन्य यूनिट की दीवार को तोड़कर पानी चीरता हुआ भीतर घुस आया। किसी तरह घर से बाहर भागकर उन्होंने जान बचाई। बच्चे अगर घर में होते तो बड़ी अनहोनी हो जाती। घर में इनवर्टर, ट्रांसफार्मर, दस्तावेज आदि पानी से नष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें