फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए कैसे हिजबुल के टॉप कमांडर सब्जार को सेना ने किया ढेर

Sun, 28 May 2017 11:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
विज्ञापन
1 of 7
encounter - फोटो : PTI
सुरक्षा बलों ने आतंक विरोधी मुहिम में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए शनिवार को हिजबुल कमांडर सब्जार अहमद भट उर्फ अबु जरार समेत आठ आतंकी मार गिराए। सब्जार और उसके साथी को त्राल में ढेर किया गया, जबकि रामपुर सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने छह आतंकियों को मारने में सफलता पाई। 
विज्ञापन

2 of 7
encounter - फोटो : PTI
त्राल में आतंकी मुठभेड़ के दौरान क्रास फायरिंग में एक नागरिक की भी मौत हुई है। मृतक खानका त्राल का रहने वाला मौलवी आकिब अहमद बताया जा रहा है। सनद रहे कि सब्जार आतंक के पोस्टर बॉय बुरहान बानी की खूनी टोली का सबसे खूंखार सदस्य माना जाता था। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। 
विज्ञापन

3 of 7
encounter - फोटो : PTI
बुरहान के बेहद करीबी रहे सब्जार को बचाने के लिए हिजबुल के पत्थरबाज गिरोह ने भी सेना पर जमकर पथराव किया, लेकिन उनकी कोई भी तरकीब काम नहीं आई।

4 of 7
encounter - फोटो : PTI
बीती रात दक्षिणी कश्मीर के त्राल के तइचू इलाके में आतंकियों ने सेना की 42 राष्ट्रीय राइफल की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब चार बजे सेना के जवानों ने इसका करारा जवाब देते हुए आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया। आतंकियों ने रिहायशी इलाके में पनाह लेने की कोशिश की। घंटों चली मुठभेड़ के बाद सेना ने सब्जार और उसके साथी आतंकी को मार गिराया। यह स्थानीय आतंकी फैजान बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 7
encounter - फोटो : PTI
सूत्रों के अनुसार घिरे हुए आतंकियों में एक पाकिस्तानी आतंकी भी बताया जा रहा था, जिसका कोई पता नहीं चल पाया। सनद रहे कि बुरहान के सफाये के बाद जाकिर मूसा को कमांडर बनाए जाने तक दक्षिण कश्मीर में हिजबुल की कमान सब्जार के हाथ में ही थी। पिछले दिनों मूसा के हुर्रियत नेताओं को धमकाने वाले ऑडियो के बाद सब्जार का कद फिर बढ़ने लगा था। 
विज्ञापन

6 of 7
encounter - फोटो : PTI
इलाके मेें कुछ और आतंकी छिपे होने की आशंका के मद्देनजर सघन तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ी को भी तैनात किया गया है, ताकि आतंकी फरार नहीं हो सकें। मुठभेड़ की खबर मिलते ही जगह-जगह पत्थरबाज जमा हो गए। पथराव का सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
encounter - फोटो : PTI
दूसरी ओर बारामुला जिले में एलओसी के रामपुर सेक्टर में पाकिस्तानी आतंकियों के दल द्वारा की जा रही घुसपैठ की कोशिश को सेना के सतर्क जवानों ने नाकाम कर दिया। सेना की नजर में आने के बाद आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए सेना ने छह आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों से चार एके राइफल और एक पिस्टल बरामद हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें