हिजबुल आतंकी सब्जार की मौत के बाद कश्मीर में भड़की हिंसा के मद्देनजर श्रीनगर और सात थाना क्षेत्रों खनयार, करालखुद, महाराज गंज, मयसूमा, नौहट्टा, रैनाबाड़ी और सफाकदल में कर्फ्यू लगा दिया गया है। शोपियां, बांदीपोरा, सोपोर बंद रहे। बडगाम में धारा 144 लगाई गई है।
विज्ञापन
2 of 5
kashmir 2017
- फोटो : PTI
मयसूमा में पथराव, पुलवामा, अनंतनाग में प्रदर्शन हुए। दो दर्जन थानों पर पथराव हुआ है। दक्षिण कश्मीर में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां हैं। मोबाइल इंटरनेट और सोशल साइट बंद कर दी गईं हैं। प्रीपेड मोबाइल पर आउटगोइंग कॉल की सुविधा स्थगित कर दी गई है। शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। सेना, पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं।
विज्ञापन
3 of 5
kashmir 2017
- फोटो : PTI
अलगाववादियों को नजरबंद किया गया है। हालांकि इस बीच यासीन मलिक त्राल स्थित सब्जार के गांव रफूला पहुंचने में कामयाब हो गया है। अलगाववादियों ने दो दिन के कश्मीर बंद और 30 मई को त्राल चलो का आह्वान किया है। पब्लिक सर्विस कमीशन ने रविवार को होने वाली जेके सिविल सर्विस (ज्यूडिशियल) प्रतियोगिता परीक्षा को स्थगित कर दिया है। अब इस परीक्षा को 29 को बदले हुए सेंटर में लेने की तैयारी है।
4 of 5
kashmir
- फोटो : PTI
दक्षिणी कश्मीर के त्राल इलाके में आतंकियों ने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया था। सेना के जवानों ने इसका करारा जवाब देते हुए आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया। आतंकियों ने रिहायशी इलाके में पनाह लेने की कोशिश की। घंटों चली मुठभेड़ के बाद सेना ने सब्जार और उसके साथी को मार गिराया। सब्जार और अन्य आतंकियों की मौत से बौखलाईं आतंकी तंजीमों के हिमायती पत्थरबाजों ने मुठभेड़ की खबर फैलते ही कश्मीर में जगह-जगह पथराव और प्रदर्शन शुरू कर दिए। इनमें दो दर्जन पुलिस कर्मियों सहित 100 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं।
घायलों में अनंतनाग के चीफ एजुकेशन अफसर गुलाम रसूल भी शामिल हैं। हिंसक प्रदर्शनों के चलते कश्मीर में शनिवार को व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। स्कूलों को भी समय से पहले ही बंद कर दिया गया। त्राल और दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग, शोपियां, बारामुला, खन्नाबल समेत करीब 50 जगहों पर हिंसक झड़पें हुईं। हिंसक भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। चार को पेलेट इंजरी हुई है, जिनमें दो को एमएमएचएस और दो को बोन एंड ज्वाइंट अस्पताल श्रीनगर में भर्ती किया गया है।