फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए जन्नत तो स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी बर्फबारी, भयंकर ठंड से दो की मौत

Sat, 14 Dec 2019 05:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी और बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। एक ओर बर्फबारी की वजह से पर्यटक उत्साहित नजर आ रहे हैं तो वहीं स्थानीय लोग परेशान हैं। उधमपुर में अलग अलग स्थानों पर ठंड के कारण दो लोगों की मौत हो गई। इनमें डीएमयू ट्रेन में एक 50 वर्षीय अज्ञात महिला और बट्टलवालिया क्षेत्र में 52 वर्षीय पुरुषोत्तम का शव मिला।
विज्ञापन

2 of 5
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लगातार सातवें दिन सभी उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। जवाहर टनल पर भारी बर्फबारी और रामबन के कई हिस्सों में भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।

 
 
विज्ञापन

3 of 5
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर-लेह हाईवे और मुगल रोड पहले से ही बंद चल रहे हैं। श्री माता वैष्णो देवी के भवन, भैरोघाटी, सांझीछत, हिमकोटि सहित अन्य श्राइन क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 20-21 दिसंबर को दोबारा मौसम खराब होने के आसार हैं।

4 of 5
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में 5 इंच से लेकर तीन फीट तक बर्फ गिरी है। श्रीनगर शहर में दोपहर तक 5 इंच बर्फ गिर चुकी थी। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्कीइंग रिजार्ट और दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में दो फीट से अधिक बर्फ गिरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू में बारिश के बाद सुहावना हुआ मौसम - फोटो : अमर उजाला
जम्मू संभाग के रामबन, उधमपुर, भद्रवाह, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, राजोरी, रियासी, कठुआ जिले के पर्वतीय इलाकों में भारी हिमपात हुआ है। पर्यटक स्थल पटनीटॉप में ढाई फीट तक बर्फ गिरी है। लेह न्यूनतम तापमान माइनस 10.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। द्रास में न्यूनतम तापमान माइनस 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें