फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद दुल्हन सी सजी जन्नत, वादियों में बच्चों की तरह अठखेलियां करते नजर आए पर्यटक

Sat, 14 Dec 2019 02:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
बर्फबारी के बाद घाटी में बढ़ी पर्यटकों की संख्या - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर घाटी में सीजन की चौथी बर्फबारी के बाद श्रीनगर समेत पूरी घाटी बर्फ की सफेद चादर से ढकी नजर आ रही है। बर्फबारी जहां पर्यटकों के लिए उत्साह का सबब है तो स्थानीय लोगों के लिए परेशानियां भी बढ़ गई हैं। बर्फबारी और जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने के कारण घाटी का संपर्क देश के अन्य हिस्सों से कट गया है। इस बीच पुलिस ने एजवाइजरी जारी करते हुए लोगों से बर्फबारी के दौरान ऐतिहात बरतने की सलाह दी है।
 
विज्ञापन

2 of 8
बर्फबारी के बाद घाटी में बढ़ी पर्यटकों की संख्या - फोटो : बासित जरगर
घाटी के ऊपरी इलाकों में शुक्रवार तड़के से शुरू हुई बर्फबारी के चलते कई जगहों पर लिंक रोड बंद हो गए हैं। पूरी घाटी में स्नो क्लियरेंस मशीनें सुबह से ही काम में लगी हैं।
विज्ञापन

3 of 8
बर्फबारी के बाद घाटी में बढ़ी पर्यटकों की संख्या - फोटो : बासित जरगर
अधिकतर मेन रोड को साथ-साथ क्लियर किया जा रहा है ताकि यातायात सामान्य रूप से चलता रहे, लेकिन कई लिंक रोड और ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते क्लियरेंस में थोड़ी देरी हो रही है।

4 of 8
बर्फबारी के बाद घाटी में बढ़ी पर्यटकों की संख्या - फोटो : बासित जरगर
वहीं देश विदेश से कश्मीर घूमने आए पर्यटकों के लिए श्रीनगर समेत घाटी के सभी हिस्सों में हो रही बर्फबारी किसी सौगात से कम नहीं है। वह इसका जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 8
बर्फबारी के बाद घाटी में बढ़ी पर्यटकों की संख्या - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर की विश्व प्रसिद्ध डल झील के किनारे बर्फबारी का आनंद ले रहे पर्यटकों के अनुसार उन्हें बर्फबारी देख कर बहुत मजा आया। एक महिला पर्यटक ने बताया कि वह पहली बार कश्मीर आई हैं। उन्हें गुरुवार को वापस जाना था लेकिन फ्लाइट कैंसिल होने के चलते नहीं जा पाईं।
विज्ञापन

6 of 8
बर्फबारी के बाद घाटी में बढ़ी पर्यटकों की संख्या - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने बताया कि पहले तो काफी मूड खराब हुआ लेकिन जब उन्हें पता चला कि बर्फबारी की संभावना है तो थोड़ी खुशी हुई।
विज्ञापन

7 of 8
बर्फबारी के बाद घाटी में बढ़ी पर्यटकों की संख्या - फोटो : बासित जरगर
वहीं एक अन्य पर्यटक ने कहा कि सुबह होटल की खिड़की से बाहर देखते ही बर्फ की सफेद चादर दिखी और ये नजारे बेहद आकर्षित करने वाले थे।
विज्ञापन

8 of 8
बर्फबारी के बाद घाटी में बढ़ी पर्यटकों की संख्या - फोटो : बासित जरगर
बता दें कि घाटी में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा होने लगा है। देश विदेश से पर्यटक कश्मीर की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें