फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: ठंड की छुट्टियों में आपके लिए जन्नत सा सजा है गुलमर्ग

Tue, 20 Dec 2016 05:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 9
गुलमर्ग - फोटो : File Photo
कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड के बीच बर्फबारी हो चुकी है। बर्फबारी के बाद एक ओर जहां तापमान में गिरावट आई है वहीं दूसरी ओर पर्यटकों के लिए खुशखबरी भी है। दरअसल कश्मीर के सबसे खास पर्यटन स्थलों की कतार में शुमार गुलमर्ग बर्फबारी के बाद स्कीइंग के दीवानों के लिए जन्नत सा बन गया है। ऐसे में अगर आप छुट्टियों की तैयारियां कर रहे हों तो गुलमर्ग आपके लिए पहली पसंद हो सकता है। तस्वीरें। 
विज्ञापन

2 of 9
snowfall - फोटो : Amar Ujala
कश्मीर में मौसम के बदले मिजाज से घाटी की तस्वीर ही बदल गई है। गर्मियों के पांच महीने तक वीरान रहे घाटी के पर्यटन स्थलों पर बर्फ की सफेद चादर बिछते ही रौनक लौट आई है। 
विज्ञापन

3 of 9
snowfall - फोटो : Amar Ujala
उत्तरी कश्मीर के विश्व विख्यात गुलमर्ग में सीजन की पहली बर्फबारी से पर्यटकों ने घाटी का रुख करना शुरू कर दिया है।

4 of 9
gulmarg - फोटो : File Photo
यहां पांच इंच तक बर्फ गिरी है। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानों पर चल रही शीत लहर में भी देखा जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 9
गुलमर्ग - फोटो : File Photo
समुद्र तल से करीब 8950 फीट की ऊंचाई पर स्थित गुलमर्ग अपनी खूबसूरत वादियों के नजारों के लिए जाना जाता है । 
विज्ञापन

6 of 9
गुलमर्ग - फोटो : File Photo
अंग्रेजों ने 1927 में अपने शासनकाल के दौरान गुलमर्ग की स्‍थापना की थी। गुलमर्ग का असली नाम गौरीमर्ग था । 
विज्ञापन

7 of 9
गुलमर्ग - फोटो : File Photo
स्कीइंग के शौकीन लोगों के लिए गुलमर्ग एक बेहद खास जगह माना जाता है । स्कींग के शौकीन कई पर्यटक हर साल ठंडियों के मौसम में यहां आते हैं ।  

8 of 9
gulmarg - फोटो : File Photo
गुलमर्ग से आठ किमी दूर अफरात चोटी से पिघली बर्फ और अलपाथर झील के पानी से मिलकर निगली नल्लाह नाम की एक धारा का निर्माण होता है । ये भी पर्यटकों के लिए एक बेहद आकर्षक पिकनिक स्पॉट के रूप में जाना जाता है । 
विज्ञापन

9 of 9
gulmarg - फोटो : File Photo
गुलमर्ग जाने के लिए रेल मार्ग से जम्मूतवी स्टेशन जबकि हवाई मार्ग से श्रीनगर एयरपोर्ट होकर जाया जा सकता है । श्रीनगर से गुलमर्ग की दूरी 56 किमी है । 16वीं शताब्‍दी में सुल्‍तान युसुफ शाह ने इसका नाम गुलमर्ग रखा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें