श्रीनगर में मंगलवार शाम को आतंकी हमले में मारे गए कश्मीरी पंडित माखन लाल बिंदरू का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। नेताओं, पुलिस के अधिकारियों के साथ ही भारी संख्या में लोग उनको श्रद्धांजलि देने पहुंचे। रोते-बिलखते परिजनों और रिश्तेदारों की हालत देख लोगों की आंखें नम हो गईं। वहीं बिंदरू की बेटी श्रद्धा बिंदरू ने आतंकियों को चेतावनी देते हुए कहा कि तुम सिर्फ शरीर को मार सकते हो, मेरे पिता की आत्मा को नहीं। अगर हिम्मत है तो सामने आओ, तुम लोग केवल पत्थर फेंक सकते हो या पीछे से गोली चला सकते हो।
उधर, पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला भी बिंदरू के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिंदरू ईमानदार व्यक्ति थे, उन्होंने जीवन भर घाटी के लोगों की सेवा की। श्रीनगर के मेयर जुनैद मट्टू ने कहा कि चिनार चौक से जहांगीर चौक (जहां बिंदरू मेडिकेट स्थित है) तक की सड़क का नाम शहीद माखन लाल बिंदरू रोड रखा जाएगा। आगे की स्लाइड में पढ़ें आतंकियों को बिंदरू की बेटी की ललकार...