आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
बांदीपोरा में मारा गया टीआरएफ आतंकी इम्तियाज अहमद डार
उधर, बांदीपोरा में गुंड जहांगीर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस, सेना की 13-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलाबारी शुरू कर दी। कई घंटे तक चली मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। जिसकी पहचान इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई। वह टीआरएफ का आतंकी था, जोकि शाहगुंड में हुई नागरिक की हत्या में शामिल था। इसके साथ वह अन्य आतंकी हमलों में शामिल था।