हवाई अड्डे में धमाके के बाद सुरक्षा व्यवस्था और सख्त
- फोटो : संजय कुमार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा है कि वायुसेना स्टेशन पर आज पहले दो कम तीव्रता वाले विस्फोटों के बाद गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच जारी है। उधर, वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय वायुसेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया, जो आधिकारिक दौरे पर बांग्लादेश में हैं, लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। मामले की जांच के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। पश्चिमी वायु कमांडर एयर मार्शल वीआर चौधरी जम्मू वायुसेना स्टेशन में हैं।