कुलगाम के कोईमु इलाके में रविवार की रात से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़खत्म हो गई है। इस मुठभेड में एक नागरिक की की भी मौत हो गई है। इसके बाद से इलाके में हालात गंभीर बने हुए है। (फोटो-सोशल मीडिया)
विज्ञापन
कुलगाम में मुठभेड़ खत्म, दो आतंकी समेत नागरिक की मौत
2 of 8
सेना और आतंकियों के बीच रविवार देर रात से मुठभेड़ में दोनों आतंकी मारे गए हैं। मुठभेड़ में क्रॉस फायरिंग के दौरान एक नागरिक की भी मौत हो गई है। बताया जाता है कि आतंकियों की संख्या तीन थी।
विज्ञापन
कुलगाम में मुठभेड़ खत्म, दो आतंकी समेत नागरिक की मौत
3 of 8
सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है। शनिवार को मुठभेड़ के बाद रविवार को पूरे क्षेत्र में सर्च आपरेशन चलाया गया।
कुलगाम में मुठभेड़ खत्म, दो आतंकी समेत नागरिक की मौत
4 of 8
इस दौरान छिपे आतंकी ने सेना की टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आतंकी ढेर हो गया। इसके साथ ही मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए।
विज्ञापन
कुलगाम में मुठभेड़ खत्म, दो आतंकी समेत नागरिक की मौत
5 of 8
इसमें से एक आतंकी गांव वालों की मदद से मौके से भागने में कामयाब हो गया है। सुरक्षा बलों ने पूरा इलाका घेर रखा है। अतिरिक्त फोर्स मौके पर बुलाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों को जानकारी मिली कि कोईमु इलाके में कुछ आतंकी एक घर में पनाह लेकर रह रहे हैं।
विज्ञापन
कुलगाम में मुठभेड़ खत्म, दो आतंकी समेत नागरिक की मौत
6 of 8
इसके बाद सुरक्षा बलों ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर पूरे गांव को घेर लिया। सुरक्षाकर्मियों काशिकंजा जब कसता गया तो आतंकियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस बीच गोलियों की आवाज सुन गांव वालों ने सुरक्षा बलों के ऊपर पथराव शुरू कर दिया। जब तक सुरक्षाकर्मी खुद को सुरक्षित करते, एक आतंकी गांव वालों की मदद से भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
कुलगाम में मुठभेड़ खत्म, दो आतंकी समेत नागरिक की मौत
7 of 8
समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी थी। बताया जाता है कि आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से उक्त घर में पनाह लिए हुए थे। पिछले कुछ समय में घाटी में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की घटनाएं बढ़ गईं हैं।
कुलगाम में मुठभेड़ खत्म, दो आतंकी समेत नागरिक की मौत
8 of 8
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी से सटे मच्छेल सेक्टर में रविवार
को सेना ने एक और आतंकी को मुठभेड़ में मार गिराया। शनिवार को सेना ने
घुसपैठ की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए एक आतंकी को ढेर कर दिया था। सर्च
आपरेशन में जंगलों में छिपा एक और आतंकी रविवार को सेना की गोलियों का
निशाना बना।