फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक के खिलाफ आग: पाकिस्तान और टीआरएफ का फूंका पुतला, शिव सेना ने की सर्जिकल स्ट्राइक की मांग

Mon, 21 Oct 2024 05:00 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

शिव सेना का पाकिस्तान व टीआरएफ के खिलाफ प्रदर्शन 
 
विज्ञापन
1 of 4
शिव सेना का पाकिस्तान व टीआरएफ के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : निखिल मेहता
जम्मू के इंदिरा चौक में पार्टी प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी की अध्यक्षता में एकत्रित शिव सैनिकों ने गतदिवस कश्मीर के गांदरबल में आतंकवादियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग कर 7 मासूम व निहत्थे लोगों को मौत के घाट उतारने को नापाक व कायराना हरक़त करार देते हुए पाकिस्तान व टीआरएफ का पुतला फूंका ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
शिव सेना का पाकिस्तान व टीआरएफ के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : निखिल मेहता
साहनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा । सन 2024 में अभी तक सात टारगेट किलिंग की घटनाएं हो चुकी है । 7 फरवरी को हब्बा कदर में सिख समुदाय के दो लोगों को निशाना बनाया गया , 8 अप्रेल को कैब ड्राइवर की हत्या की गई, 17 अप्रैल को अनंतनाग में बिहार कै एक मजदूर की हत्या , 18 मई को पहलगाम में जयपुर के दंपति की हत्या , जून माह में जम्मू के रियासी में माता वैष्णोदेवी के श्रद्धालुओं की बस पर हमला कर दस लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था 16 अक्टूबर को शोपियां में बिहार के युवक को गोली मार दी गई और गत दिवस गांदरबल में 7 मजदूरों की हत्या ।
विज्ञापन

3 of 4
शिव सेना का पाकिस्तान व टीआरएफ के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : निखिल मेहता
साहनी ने आंतकवाद की फैक्ट्री चला रहे , पाकिस्तान की सीमा में आतंकवादियों के ठिकानों व लांचिंग पैड पर जोरदार सैनिक कार्यवाही व सर्जिकल स्ट्राईक की भी मांग की।
विज्ञापन

4 of 4
शिव सेना का पाकिस्तान व टीआरएफ के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : निखिल मेहता
इसके साथ ही आंतकवाद से निपटने को लेकर भारतीय खूफिया एजेंसीया व उपराज्यपाल शासनकाल की नाकामीयो पर भी सवाल खड़े किए । साहनी ने अनुभवी व पूर्व सेवानिवृत्त सेना अधिकारी को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल बनाने की मांग की है। इसके साथ ही मारे गए लोगों के परिजनों को एक-एक करोड़ का मुआवजा देने की मांग की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें