इस बार खेतों में बासमती की नई किस्में 118, 123 और 138 भी उगाई जाएंगी। इसके लिए केंद्र सरकार और उपराज्यपाल शासन की ओर से अनुमति दी जा चुकी है। कृषि विभाग की ओर से इन किस्मों की बिजाई के लिए जल्द ही किसानों को बीज मुहैया करवाए जाएंगे। स्कास्ट-जम्मू में किए गए शोध में पाया गया कि बासमती की नई किस्मों की पैदावार एक हेक्टेयर में 45 से 50 क्विंटल के आसपास है। जबकि मौजूदा समय में बीजी जा रही बासमती 370 की पैदावार 20 से 25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर ही है।