जम्मू शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कोविड नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। बीसी रोड, बस स्टैंड, डोगरा चौक, गुम्मट बाजार, परेड, पक्का डंगा, रेलवे स्टेशन के अलावा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोग बिना मास्क पहने पहुंच रहे हैं। सामाजिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा, जिससे तीसरी लहर आने की आशंका बढ़ गई है। बसों और मेटाडोर में ठूंस-ठूंसकर सवारियां भरी जा रही हैं। बाहरी राज्यों और प्रदेश के अन्य जिलों से आने वाले कई यात्री बिना कोविड रिपोर्ट के पहुंच रहे हैं। जम्मू बस स्टैंड से कश्मीर जा रहे हसन ने बताया कि बाहरी राज्यों से कई लोग बिना टेस्ट करवाए घरों को लौट रहे हैं, जिससे परेशानी बढ़ सकती है। किश्तवाड़ जाने वाले जतिंद्र सिंह ने बताया कि प्रशासन तीसरी लहर रोकने के हर संभव तैयारी कर रहा है, लोगों को भी जागरूक होना होगा।
विज्ञापन
2 of 5
कोरोना में जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
ऑटो चालक तसलीम अहमद ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने से ही महामारी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
कोरोना में जम्मू-कश्मीर का बाजार
- फोटो : संजय कुमार
जम्मू के युवक सुनील ने बताया कि मेटाडोर वाले भी कोरोना नियमों का पालन नहीं कर रहे।
4 of 5
कोरोना में जम्मू-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
चालक-कंडक्टर मास्क नहीं पहनते। बसों में ज्यादा सवारियां बिठाई जा रही हैं।