फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ गुफा में छड़ी पूजन: बम-बम भोले के जयघोषों से शिवमय हुआ माहौल, देखिए तस्वीरें

Mon, 23 Aug 2021 01:55 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
अमरनाथ गुफा में छड़ी पूजन - फोटो : अमर उजाला
श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी रक्षाबंधन पर रविवार को छड़ी पूजन के पश्चात सीमित साधु संतों के साथ स्वामी अमरनाथ छड़ी मुबारक को पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कराए गए। इस दौरान बम बम भोले, जय शिव शंकर आदि के जयघोषों के साथ पूरा माहौल शिवमय हो गया। छड़ी मुबारक को श्रीनगर से चॉपर के माध्यम से पवित्र गुफा तक पहुंचाया गया। रात्रि को छड़ी मुबारक पहलगाम में विश्राम करेगी।

सोमवार को पहलगाम स्थित लिदर नदी में छड़ी विसर्जन पूजा के साथ छड़ी का समापन होगा। कोविड महामारी के कारण इस साल लगातार दूसरी बार अमरनाथ यात्रा को रद्द किया गया है। यात्रा रद्द होने के बाद श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से सभी पारंपरिक आध्यात्मिक गतिविधियों को संपन्न किया गया है। महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में सीमित साधुओं के साथ छड़ी मुबारक रविवार को चॉपर के माध्यम से पवित्र गुफा पहुंची। इस साल यात्रा रद्द होने के कारण पारंपरिक पहलगाम यात्रा ट्रैक को क्लीयर नहीं किया जा सका था। जिससे छड़ी पारंपरिक तौर पर इस रूट से नहीं जा सकी।
विज्ञापन

2 of 6
अमरनाथ गुफा में छड़ी पूजन - फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व छड़ी मुबारक कश्मीर के कई ऐतिहासिक मंदिरों में गई। श्रीनगर स्थित अमरेश्वर मंदिर में उपराज्यपाल व श्राइन बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिन्हा भी छड़ी पूजा में शामिल हुए थे। भविष्य की अमरनाथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए यात्रा रूट पर यात्री बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
अमरनाथ गुफा में छड़ी पूजन - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए राजधानी श्रीनगर के पंथा चौक पर 25 कनाल भूमि पर यात्री निवास और बोर्ड कार्यालय का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा रामबन में भी यात्री निवास का निर्माण किया गया है। इस साल बोर्ड को यात्रा में छह लाख तीर्थ यात्रियों के आने की उम्मीद थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण यात्रा नहीं करवाई जा सकी।

 

4 of 6
अमरनाथ गुफा में छड़ी पूजन - फोटो : अमर उजाला
अमरनाथ यात्रा के लिए गत एक अप्रैल को अग्रिम यात्री पंजीकरण सुविधा शुरू की गई थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण गत 23 अप्रैल को पंजीकरण प्रक्रिया को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

5 of 6
अमरनाथ गुफा - फोटो : अमर उजाला
33 हजार से अधिक लोगों ने अग्रिम पंजीकरण करवा लिया था, लेकिन श्राइन बोर्ड की ओर से ऐसे पंजीकृत यात्रियों को कोई सुविधा मुहैया नहीं करवाई गई। यात्रियों की मांग थी कि उन्हें उनके आवासों तक बाबा बर्फानी का प्रसाद पहुंचा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा संपन्न

6 of 6
demo pic... - फोटो : बासित जरगर
श्री अमरनाथ यात्रा 2021 रविवार को संपन्न हो गई। दशनामी अखाड़ा के महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में छड़ी मुबारक पवित्र गुफा में पहुंची और विधिवत पूजा अर्चना के साथ यात्रा संपन्न हो गई। इस साल कोरोना वायरस संक्रमण के परिदृश्य को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को रद्द कर दिया गया था। हालांकि सांकेतिक यात्रा के तहत पवित्र गुफा में विधिवत पूजा अर्चना का सिलसिला 28 जून से 22 अगस्त तक जारी रहा। 

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने देश व विदेश के करोड़ों शिवभक्तों के लिए पवित्र गुफा से यात्रा अवधि के दौरान प्रतिदिन सुबह छह से साढ़े छह बजे तक और सायं पांच से साढ़े पांच बजे तक एमएच वन और दूरदर्शन नेशनल चैनल पर लाइव आरती का प्रसारण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें