फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: मंदिरों के शहर में दिखी शिवरात्रि की भव्यता, शिवालयों में गूंजा 'हर हर महादेव' का घोष

Sat, 25 Feb 2017 02:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
Mahashivratri - फोटो : Amar Ujala
मंदिरों के शहर जम्मू में शुक्रवार को पूरे दिन बम बम भोले के जयघोष गूंजते रहे। हर तरफ भगवान शिव का गुणगान किया जा रहा था। महाशिवरात्रि पर हर कोई महादेव के रंग में रंगा रहा। शिव मंदिरों में लाखों भक्तों ने हाजिरी देकर बाबा का आशीर्वाद पाया। शिव लिंग पर जलाभिषेक कर सुख शांति मांगी। 
 
विज्ञापन

2 of 8
Mahashivratri - फोटो : Amar Ujala
शहर के प्रमुख श्री रणवीरेश्वर मंदिर, पीर खो और जानीपुर स्थित आप शंभू सहित अन्य मंदिरों में मेले जैसा माहौल रहा। भोले बाबा की मस्ती में दिन भर भक्तजन झूमते रहे। शहर और आसपास के क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों में तड़के से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। 
विज्ञापन

3 of 8
Mahashivratri - फोटो : Amar Ujala
साफ मौसम के बीच दिन चढ़ने के साथ शिव भक्तों की संख्या भी बढ़ती गई। जय शिव शंकर के जयघोषों के साथ भक्तजन आगे बढ़ते हुए प्रभु का गुणगान करते रहे। भक्तजनों ने पूरे माहौल को शिवमय बनाया गया। प्रभु के प्रति भक्तों की आस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता था कि घंटों लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करने के बाद भी उनके चेहरों पर उत्साह और जोश बरकरार था।

 

4 of 8
Mahashivratri - फोटो : Amar Ujala
हाथों में अगरबत्ती, फूल, प्रसाद में बेल पत्र, धतूरे के फूल, बेर, भांग की गोली आदि पूजन सामग्री लेकर भक्तजन भोले के दरबार में हाजिरी देने पहुंचे। शहर में कई जगह प्रसाद के तौर पर भक्तों शरदाई बांटी गई।शहर के बीचों बीच स्थित श्री रणवीरेश्वर मंदिर के मुख्य द्वार पर स्थापित अष्ट धातु से विशाल नंदीगण के पांव छूकर श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे। मंदिर परिसर में ग्यारह छोटे-बड़े शिवलिंग के दर्शन करके भक्तों ने आशीर्वाद पाया। 
विज्ञापन

5 of 8
Mahashivratri - फोटो : Amar Ujala
उत्तर भारत में करीब सात फुट के सबसे विशाल शिव लिंग पर जलाभिषेक करके सुख समृद्धि मांगी गई। इससे पूर्व तड़के चार बजे मंचामृत स्नान कराकर प्रभु को भांग और अन्य पदार्थों का भोग चढ़ाया गया। विशेष आरती में भक्तों की भीड़ पहुंची। यज्ञशाला में हवन यज्ञ कर शांति की कामना की गई। 
विज्ञापन

6 of 8
Mahashivratri - फोटो : Amar Ujala
जामवंत गुफा के नाम से प्रसिद्ध पीर खो मंदिर में एक दिन पहले देर रात से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। अधिकांश श्रद्धालु नंगे पांव ही पैदल चलकर प्रभु के पास पहुंचे। इस दौरान महाशिवरात्रि मेले का भी बड़ी संख्या में लोगों ने लुत्फ उठाया। पीर खो मंदिर के महंत रविनाथ ने बताया कि शनिवार को यहां भंडारा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रविवार को शाम चार बजे दंगल का आयोजन किया जाएगा। जानीपुर स्थित आप शंभू मंदिर में मेले जैसा माहौल रहा। 
विज्ञापन

7 of 8
Mahashivratri - फोटो : Amar Ujala
मंदिर के बाहर कई सौ मीटर तक भक्तों की कतारें लगी रहीं। यहां रात भर चार धाम पूजा में भक्तों की भीड़ पहुंची। मंदिरों में जंगम बाबा आकर्षण का केंद्र रहे। जंगम बाबा ने प्रभु शिव का विवाह सुनाकर भक्तों को शिव भक्ति से जोड़ा। जंगम बाबा के साथ भोले के भक्त झूमते नजर आए। महाशिवरात्रि पर विभिन्न जगहों पर सपेरों की ओर से नागों के श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए गए। इस दौरान श्रद्धालु नागों को दूध पिलाने के साथ आशीर्वाद पा रहे थे। 
विज्ञापन

8 of 8
Mahashivratri - फोटो : Amar Ujala
महाशिवरात्रि पर शहर के मंदिरों के अलावा अन्य स्थानों पर नन्हे भगवान शिव और पार्वती आकर्षण का केंद्र रहे। अभिभावक अपने लाडलों को प्रभु की वेशभूषा में उनका स्वरूप बनाकर लाए थे। इस दौरान लोग नन्हे शिव पार्वती के पांव छूकर आशीर्वाद पा रहे थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें