फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलगाम मुठभेड़: बीएसएफ के काफिले पर हमले के बाद यहां छिपा था आतंकी, जवानों ने ऐसे ढेर किया, देखिए तस्वीरें

Fri, 13 Aug 2021 12:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
कुलगाम मुठभेड़ः इसी इमारत में छिपा था लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर में कुलगाम के मीरपोरा में गुरुवार को बीएसएफ के काफिले पर हमला करने के बाद दो आतंकवादियों ने एक इमारत में शरण ली थी। हमले के बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और देर रात एक आतंकी को मार गिराने में सफलता पाई। मारा गया आतंकी लश्कर-ए-तैयबा का था। मारे गए आतंकी के पास से एक एके-47 राइफल, चार मैगजीन, कुछ ग्रेनेड और एक आरपीजी लांचर सेल बरामद किया गया है। जबकि दूसरा आतंकी भाग गया। 

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने कहा कि रात भर और तड़के रुक-रुककर गोलाबारी होती रही और एक विदेशी आतंकवादी मारा गया। जिसकी पहचान उस्मान के रूप में हुई है, वह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। उन्होंने कहा कि उस्मान स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षाबलों पर एक बड़े हमले की योजना बना रहा था। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों को काजीगुंड से पंथा चौक सहित राजमार्गों पर संभावित आतंकवादी हमले की सूचना पहले ही मिल चुकी थी।
विज्ञापन

2 of 5
कुलगाम मुठभेड़ः इसी इमारत में छिपा था लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी - फोटो : अमर उजाला
आईजीपी ने कहा कि यह सतर्कता का ही नतीजा था कि बीएसएफ के काफिले पर हमला करने के बाद आतंकवादियों को पास की एक इमारत में शरण लेने के लिए मजबूर किया गया। आईजीपी ने कहा कि राजमार्ग पर  जल्द ही यातायात फिर से शुरू हो जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
कुलगाम मुठभेड़ः इसी इमारत में छिपा था लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कश्मीर में 15 अगस्त से पहले आतंकवादी हमलों की योजना बनाई जा रही है ताकि लोगों में भय पैदा किया जा सके और उन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने से रोका जा सके।

4 of 5
कुलगाम मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि हमने 15 अगस्त के समारोह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो यह सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए हैं। लोगों से अनुरोध है कि वे बिना किसी डर के बड़ी संख्या में स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुलगाम मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि कुलगाम मुठभेड़ में संघर्ष के दौरान दो युवकों को गोली लगी थी जबकि सीआरपीएफ के एक जवान के पैर में भी गोली लगी थी। आईजीपी ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हरि सिंह हाई स्ट्रीट (एचएसएचएस) में हाल ही में हुए ग्रेनेड विस्फोट मानले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। इस हमले में दस नागरिक घायल हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें