फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल भट बोले: कश्मीर जैसी खूबसूरत जगह कहीं नहीं, अगले पांच साल में यहां बनाऊंगा 10 फिल्में

Sat, 07 Aug 2021 10:43 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
अलग-अलग मौसम में कश्मीर की खूबसूरती - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में बतौर एक्टर और प्रोडूसर काम करने वाले राहुल भट ने नई फिल्म नीति का स्वागत करते हुए कहा कि इससे जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर जैसी खूबसूरत जगह विश्व भर में कहीं नहीं है, इसलिए हर कोई यहां आना चाहेगा। भट ने कहा कि वह खुद कश्मीर में पले बढे़ हैं और वह वादा करते हैं कि आने वाले चार से पांच वर्षों में 10 फिल्में बनाएंगे।

भट ने शुक्रवार को श्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि फिल्म इंडस्ट्री कोई छोटी इंडस्ट्री नहीं है। आज कल नेटफ्लिक्स, अमेज़न, आदि जैसे कई ओटीटी प्लेटफॉर्म आए हैं। आज जो कुछ भी दर्शाया जाता है करोड़ों का प्रोजेक्ट होता है। उन्होंने कहा कि जो नई नीति आई है उससे यहां के लोगों को भी लाभ मिलेगा।

बता दें कि रुपहले पर्दे को वादियों में खींचने के लिए सरकार की ओर से फिल्म निर्माताओं को आकर्षक छूट दी जाएगी। नई फिल्म नीति में इसके लिए विभिन्न कैटगरी बनाई गई है। फिल्म सेक्टर को उद्योग का दर्जा दिया गया है। फिल्म नीति के तहत सब्सिडी के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें से 2021-22 के लिए 100 करोड़ रुपये रखा गया है।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
शूटिंग के लिए आने वाली टीम को पूरी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी। जम्मू-कश्मीर को फिल्मों में प्रोत्साहित करने और स्थानीय कलाकारों को अवसर देने पर अतिरिक्त रियायत दी जाएगी। सभी प्रकार की रियायतें अगले पांच साल के लिए मिलेंगी। फिल्म निर्माण तथा कैमरा अटेंडेंट, प्रोडक्शन स्टाफ के लिए प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी। जब तक यह केंद्र तैयार नहीं होता है तब तक कश्मीर विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स, मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर का इस्तेमाल किया जाएगा। फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जानी मानी फिल्मी हस्तियों को ब्रांड अंबेस्डर के तौर पर नियुक्त किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
पतझड़ की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
पहली फिल्म की शूटिंग करने वाले यदि कुल शूटिंग दिनों के 50 फीसदी जम्मू-कश्मीर में शूट करते हैं तो उन्हें एक करोड़ या निर्माण कीमत की 25 फीसदी, 75 फीसदी से अधिक शूटिंग करने वाले को डेढ़ करोड़ या कुल खर्च का 25 फीसदी सब्सिडी दिया जाएगा।

4 of 5
पतझड़ की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
दूसरी फिल्म की 50 फीसदी शूटिंग जम्मू-कश्मीर में करने पर सवा करोड़, 75 फीसदी शूटिंग पर 1.75 करोड़, तीसरी फिल्म के लिए 50 फीसदी शूटिंग प्रदेश में करने पर 1.50 करोड़ व 75 फीसदी शूटिंग पर दो करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पतझड़ की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
फीचर फिल्म में जम्मू-कश्मीर को प्रमुखता के साथ प्रदर्शित करने पर अतिरिक्त 50 लाख की सब्सिडी मिलेगी। जम्मू-कश्मीर पर आधारित स्क्रिप्ट या कहानी होने पर फिल्म निर्माण पर होने वाले खर्च का 50 फीसदी या पांच करोड़ रुपये सब्सिडी के तौर पर मिलेगी। इसके साथ ही यदि पांच स्थानीय कलाकारों को फिल्म में मौका दिए जाने पर 50 लाख रुपये का अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें