फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर जघन्य वारदात, आतंकियों ने भाजपा नेता-उनके पिता और भाई को गोलियों से भूना

Thu, 09 Jul 2020 09:25 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
शेख वसीम बारी, बशीर अहमद और उमर बारी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर घाटी में हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी बुरहान वानी की चौथी बरसी पर आतंकियों ने बुधवार शाम एक जघन्य वारदात को अंजाम दिया। बांदीपोरा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शेख वसीम बारी, उनके पिता बशीर अहमद और छोटे भाई व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष उमर बारी की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आतंकी फरार हो गए। सुरक्षाबलों ने इलाके को सील कर दिया है। हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है। वारदात के समय भाजपा नेता की सुरक्षा में तैनात आठ पुलिसकर्मी मौके से गायब थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।  


 
विज्ञापन

2 of 5
Sheikh Wasim Bari, Bashir Ahmed and Omar Bari murdered - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार, बांदीपोरा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शेख वसीम बारी मुस्लिमाबाद इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके आवास में ही पार्टी का दफ्तर था, जबकि घर के बाहर उनकी दो दुकानें हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
Sheikh Wasim Bari, Bashir Ahmed and Omar Bari murdered - फोटो : अमर उजाला
बुधवार शाम एक दुकान पर वसीम अपने छोटे भाई भाजपा के युवा नेता उमर के साथ बैठे हुए थे। दूसरी दुकान पर उनके पिता बशीर अहमद बैठे थे। इसी दौरान हथियारों से लैस दो अज्ञात आतंकी मौके पर पहुंचे और पहले दोनों भाइयों को गोली मार दी। दूसरी दुकान में बैठे पिता जब तक कुछ समझ पाते, आतंकियों ने उनको भी निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलाबारी कर दी।
 
 

4 of 5
Sheikh Wasim Bari, Bashir Ahmed and Omar Bari murdered - फोटो : अमर उजाला
आशंका है कि आतंकी साइलेंसर युक्त हथियारों से लैस थे, क्योंकि गोलीबारी की आवाज किसी पड़ोसी ने भी नहीं सुनी। अंधाधुंध गोलाबारी में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर आनन-फानन में तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तीनों को श्रीनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sheikh Wasim Bari, Bashir Ahmed and Omar Bari murdered - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर ले जाने के दौरान तीनों की रास्ते में ही मौत हो गई। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल के आसपास का इलाका सील कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है।  

यह भी पढ़ेंः इश्क में बेवफाई ने ली थी बुरहान की जान, भड़की माशूका ने बिछाया था जाल, ऐसे गई जान
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें