फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीर भवानी: दर्शन कर अमित शाह बोले- अद्भुत शक्ति का हुआ अनुभव, जानिए मंदिर से जुड़ी मान्यता

Mon, 25 Oct 2021 08:16 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
खीर भवानी मंदिर में पूजा करते अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार सुबह गांदरबल के तुलमुला स्थित खीर भवानी मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रीनगर से 27 किलोमीटर दूर मध्य कश्मीर में स्थित मंदिर में शाह ठंड के बीच रिवायती कश्मीरी फिरन पहनकर पहुंचे। जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन शाह ने कश्मीरी पंडितों के आस्था के केंद्र खीर भवानी मंदिर में माता रागन्या देवी की पूजा की। उन्होंने शांति बहाली, आपसी सौहार्द कायम रखने की प्रार्थना की।

गृह मंत्री ने कहा कि माता खीर भवानी मंदिर में मां के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। देशभर के कश्मीरी पंडित भाइयों-बहनों की आस्था का ये एक ऐसा अटूट केंद्र है जो पूरे राष्ट्र को प्रेरणा देता है। इस पवित्र स्थल में एक अद्भुत शक्ति है जिसकी अनुभूति यहां आकर निश्चित रूप से होती है। शाह ने कश्मीरी में एक ट्वीट भी किया। शाह के साथ उप राज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद थे।
 
विज्ञापन

2 of 5
खीर भवानी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
खीर भवानी मंदिर कश्मीरी पंडितों की आस्था का केंद्र है। तुलमुला में चिनार के पेड़ों के बीच स्थित मंदिर के जलाशय का रंग देखकर आने वाले साल का अनुमान लगाया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
खीर भवानी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मान्यता है कि जलाशय का पानी जब भी लाल रंग का होता है तो इसे कश्मीर के लिए बुरे समय का संकेत माना जाता है।

4 of 5
खीर भवानी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
हर साल खीर भवानी मंदिर में कश्मीरी पंडित मेले में पूजन करने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खीर भवानी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
इसमें न सिर्फ जम्मू-कश्मीर बल्कि दूसरे राज्यों और यहां तक कि विदेशों से भी कश्मीरी पंडित पहुंचते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें