फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra से पहले होने वाली पूजा हुई संपन्न, यहां करें बाबा बर्फानी के दर्शन

Sun, 05 Jul 2020 01:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
baba amarnath - फोटो : अमर उजाला
अमरनाथ यात्रा से पहले पवित्र गुफा में होने वाली पूजा संपन्न हो गई है। उप राज्यापल गिरीश चंद्र मुर्मू ने बाबा अमरनाथ की पूजा की। इस दौरान उनके साथ कई अधिकारी मौजूद रहे। समुद्र तल से करीब 13000 फीट पर स्थापित अमरनाथ की पवित्र गुफा में इस बार हिमलिंग मोटे आकार के बजाय 12 फीट के पतले आकार में स्थापित हैं। वहीं सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि इस बार उनके सिर पर सर्प का फन भी स्थापित हुआ है। बताया जा रहा है कि ऐसी छवि काफी लंबे अर्से बाद देखने को मिली है, जिसे बहुत ही शुभ माना जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
baba amarnath - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कोरोना महामारी के मद्देनजर 21 जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा में इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। साधु-संतों के अलावा 55 साल से कम उम्र के श्रद्धालुओं को ही यात्रा की इजाजत दी गई है। बच्चे और बुजुर्ग इस बार बाबा बर्फानी के दर्शन नहीं कर सकेंगे। जम्मू से रोजाना 500 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए सड़क मार्ग से भेेजे जाएंगे।

यह भी पढ़ें- महासंयोग: इस बार बाबा अमरनाथ के शिवलिंग में दिख रही ये छवि, सदियों में कभी-कभार होता है ऐसा    

 
विज्ञापन

3 of 5
baba amarnath - फोटो : अमर उजाला
अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुताबिक, पवित्र यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना निगेटिव का प्रमाणपत्र साथ रखना होगा। जम्मू बेस कैंप में श्रद्धालुओं की कोरोना स्क्रीनिंग होगी। साधुओं को छोड़कर सभी तीर्थयात्रियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इस साल तीर्थयात्री केवल उत्तरी कश्मीर के बालटाल मार्ग से होकर जा पाएंगे। पहलगाम मार्ग से अनुमति नहीं दी जाएगी।

4 of 5
baba amarnath - फोटो : अमर उजाला
आमतौर पर अमरनाथ यात्रा 45 से 60 दिन तक चलती है लेकिन इस बार यात्रा केवल 14 दिन की होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
baba amarnath - फोटो : अमर उजाला
तीन अगस्त तक पवित्र गुफा से बाबा बर्फानी के लाइव दर्शन और सुबह व शाम की पूजा का दूरदर्शन पर प्रसारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः जब मोजे से बंदूक की नाल लपेट इस योद्धा ने पाक को सिखाया सबक, साथ ही खुखरी से मारे कई सैनिक, और ये भी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें