अमरनाथ यात्रा : चॉपर सेवा की बुकिंग शुरु, जानिए क्या है नया?
Sun, 13 Mar 2016 02:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
सार
आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही पवित्र यात्रा के लिए गत 29 फरवरी से पंजीकरण प्रक्रिया में अब तक तीस हजार यात्री पंजीकृत हो चुके हैं।
सूत्रों के अनुसार इस बार नीलग्राथ और पहलगाम हवाई रूट की टिकट पर यात्रियों को सर्विस टैक्स देना पड़ेगा।
श्री अमरनाथ यात्रा 2016 के लिए चार अप्रैल से चॉपर सेवा की आनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू हो जाएगी। आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही पवित्र यात्रा के लिए गत 29 फरवरी से पंजीकरण प्रक्रिया में अब तक तीस हजार यात्री पंजीकृत हो चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : PTI
यात्रा रूट पर भंडारों के लिए इसी हफ्ते 116 लंगर संगठनों को अनुमति देने की तैयारी की जा रही है। इसकी पुष्टि करते हुए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अतिरिक्त सीईओ जतिंद्र सिंह ने बताया कि चॉपर सेवा की आनलाइन बुकिंग चार अप्रैल से शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : PTI
सूत्रों के अनुसार इस बार नीलग्राथ और पहलगाम हवाई रूट की टिकट पर यात्रियों को सर्विस टैक्स देना पड़ेगा। यात्रियों की हेलीकाप्टर टिकट को ही यात्रा पंजीकरण माना जाएगा, लेकिन टिकट के लिए फिटनेस स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनाना अनिवार्य होगा।
4 of 5
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : PTI
इसमें गत 10 फरवरी से मान्यता प्राप्त चिकित्सा संस्थान से जारी फिटनेस सर्टिफिकेट ही मान्य होगा। ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा संबंधित कंपनियों की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
सूत्रों के अनुसार श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने पिछले साल प्रति यात्री का नीलग्राथ-पंजतरणी का एकतरफा किराया 1950 रुपये और पहलगाम-पंजतरणी सेक्टर से 4190 रुपये किराया निर्धारित किया गया था। जिसे इस साल बढ़ाकर 2000 और 4300 करना प्रस्तावित है।
वर्ष 2015 की कुल 3.52 लाख यात्रियों में दस फीसदी यात्री चॉपर सेवा से बाबा बर्फानी तक पहुंचे थे। चॉपर सेवा में यात्रियों को नीलग्राथ-पंजतरणी-नीलग्राथ सेक्टर और पहलगाम-पंजतरणी-पहलगाम सेक्टर में हेलीकाप्टर सेवा दी जाती है।