फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra: आरंभ हुई श्री अमरनाथ यात्रा... मंत्रमुग्ध कर देंगी आस्था और रोमांच के सफर की तस्वीरें

Sat, 29 Jun 2024 01:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

जोश और उत्साह के साथ पहलगाम और बालटाल आधार शिविर से बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा की ओर यात्रा की शुरुआत हुई। भोर से पहले ही भक्त ने यात्रा की तैयारी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
1 of 10
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचे भक्त - फोटो : एजेंसी
आखिर आज वो घड़ी आ ही गई, जिसका बाबा बर्फानी के भक्तों का बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार था। शनिवार को बड़े जोश और उत्साह के साथ पहलगाम और बालटाल आधार शिविर से बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा की ओर यात्रा की शुरुआत हुई। भोर से पहले ही भक्त ने यात्रा की तैयारी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

2 of 10
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : एजेंसी
एकसाथ बम-बम भोले, जय बाबा बर्फानी, भूखे को अन्न, प्यासे को पानी... आदि नारे लगाते हुए पहले जत्थे में शामिल तीर्थयात्रियों ने अपनी यात्रा की शुरुआत की।
विज्ञापन

3 of 10
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : एजेंसी
उधर, जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से शनिवार को दूसरा जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से घाटी की ओर तीर्थयात्री जयकारे लगाते हुए वाहनों में सवार होकर आगे बढ़े। 

4 of 10
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : एजेंसी
वहीं, देशभर से जम्मू में भोले के भक्त लगातार पहुंच रहे हैं। जम्मू के सरस्वती धाम सहित अन्य जगहों पर तत्काल पंजीकरण कराने के लिए लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके भक्त रेलवे स्टेशन और यात्री निवास पर अपने आरएफआईडी कार्ड प्राप्त करने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में जम्मू से कश्मीर तक बाबा बर्फानी के रंग पूरा प्रदेश रंगा हुआ है। 
विज्ञापन

6 of 10
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : अर्शीद मीर
भक्तों के आने से प्रदेश का माहौल शिवमय हो गया है। हर ओर भगवान भोले के जयघोष सुनने को मिल रहे हैं। इसके साथ ही स्थानीय कारोबारियों के भी चेहरे खिल गए हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : अर्शीद मीर
इस बार अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक भक्त पंजीकरण करा चुके हैं। इसके साथ ही तत्काल पंजीकरण भी हर हो रहे हैं। पिछले साल साढ़े चार लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दरबार में हाजिरी लगाई थी। इस बार यह रिकॉर्ड आसानी से टूट सकता है। 

8 of 10
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : अर्शीद मीर
बाबा बर्फानी के भक्त बोले - आतंकवाद का डर नहीं, पहुंच जाएंगे बाबा के दरबार
हमें आतंकवाद का डर नहीं है। बाबा बर्फानी के पास पहुंचकर उनका आशीर्वाद पाएंगे। भोलेनाथ विकट परिस्थितियों में भी भक्तों की लाज रखते हैं। उन्हीं की कृपा से आज जम्मू-कश्मीर के हालात अलग हैं। यह कहना था अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे में रवाना हुए श्रद्धालुओं का। आधार शिविर भगवती नगर में श्रद्धालुओं ने तिरंगों को लहराते हुए भोले बाबा का गुणगान किया।

9 of 10
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : अमृतपाल सिंह बाली
महाराष्ट्र से आईं लीना चौधरी ने कहा कि वह पहली बार पहलगाम रूट से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जा रही हैं। पहले जत्थे के साथ जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यात्रा ट्रेक पर हम प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं। महाराष्ट्र से ही आए योगेश चौधरी ने बताया कि वह 350 लोगों के समूह के साथ पहली बार बाबा के दर्शन के लिए जा रहे हैं। आज जो खुशी हुई है उसे में बयां नहीं कर पा रहा हूं। हमने जम्मू-कश्मीर के बारे में बहुत कुछ सुना था, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं है। हम पूरी तरह से सुरक्षित माहौल में हैं।
विज्ञापन

10 of 10
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : अमर उजाला
कानपुर से आईं शुभांगी यादव ने बताया कि वह पहली बार पहलगाम रूट से अमरनाथ यात्रा के लिए जा रही हैं। यात्रा के साथ जम्मू-कश्मीर में मौसम भी बदला है और उम्मीद है कि हमें पवित्र गुफा के आसपास बर्फ देखने को मिलेगी। यूपी से आई वंदना वर्मा ने कहा कि पहली बार उन्हें बाबा के दरबार में जाने का सौभाग्य मिला है। हमारी बाबा के प्रति अटूट आस्था है, जो हमें यहां तक खींच लाई है। ऋषिकेश निवासी अक्षरा वर्मा ने कहा कि हमने सुना है कि पहलगाम रूट से मनमोहक प्राकृतिक सौंदर्य के दृश्य हैं, इसलिए हम इसी रूट से होकर बाबा के दरबार तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें