अमरनाथ यात्रा 2024
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर से आईं शुभांगी यादव ने बताया कि वह पहली बार पहलगाम रूट से अमरनाथ यात्रा के लिए जा रही हैं। यात्रा के साथ जम्मू-कश्मीर में मौसम भी बदला है और उम्मीद है कि हमें पवित्र गुफा के आसपास बर्फ देखने को मिलेगी। यूपी से आई वंदना वर्मा ने कहा कि पहली बार उन्हें बाबा के दरबार में जाने का सौभाग्य मिला है। हमारी बाबा के प्रति अटूट आस्था है, जो हमें यहां तक खींच लाई है। ऋषिकेश निवासी अक्षरा वर्मा ने कहा कि हमने सुना है कि पहलगाम रूट से मनमोहक प्राकृतिक सौंदर्य के दृश्य हैं, इसलिए हम इसी रूट से होकर बाबा के दरबार तक पहुंचेंगे।