फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितनी खूबसूरत ये तस्वीर है: बादामवारी बाग और ट्यूलिप गार्डन की महक खींच रही पर्यटकों को, कश्मीर सैलानियों के स्वागत के लिए तैयार

Sat, 12 Mar 2022 07:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर के बदामीबाग में इन दिनों बादाम के फूलों की महक बढ़ने लगी है। बदामबाड़ी बाग को जल्द खोलने के साथ ट्यूलिप गार्डन को भी खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां शुरू की जा रही है। इससे यहां आने वाले पर्यटकों को अगल एहसास होगा। 
विज्ञापन
1 of 5
बादामवाड़ी गार्डन श्रीनगर - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर के रैनावारी इलाके में स्थित बादामवारी बाग मौसम-ए-बहार की आमद पर रंगबिरंगे नजारे पेश कर रहा है। बाग में चारों ओर बादाम के पेड़ों पर लगे सफेद फूल एक अलग ही नजारे पेश कर रहे हैं। बादामवारी बाग को आम लोगों के लिए जल्द खोलने की योजना है। इसकी शुरुआत फेस्टिवल के साथ की जाएगी जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हो सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
बादामवाड़ी गार्डन श्रीनगर - फोटो : बासित जरगर
स्थानीय अधिकारी ने बताया कि ट्यूलिप गार्डन में भी फूल खिलना शुरू हो गए हैं। मौसम ठीक रहने के बाद इसे भी जल्द गर्म खोला जाएगा। ट्यूलिप गार्डन को मार्च अंतिम सप्ताह या अप्रैल के पहले सप्ताह में खोला जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
बादामवाड़ी गार्डन श्रीनगर - फोटो : बासित जरगर
ट्यूलिप गार्डन में कई किस्मों के करीब 15 लाख बल्ब लगाए गए हैं। अधिकारी के मुताबिक पिछले वर्ष कोरोना के चलते ट्यूलिप फेस्टिवल आयोजित नहीं किया जा सका था। इस बार ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ट्यूलिप फेस्टिवल का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जाएगा। इसमें कश्मीरी लोक संगीत के साथ साथ युवा पीढ़ी के बैंड ग्रुप को भी बुलाया जाएगा।

4 of 5
बादामवाड़ी गार्डन श्रीनगर - फोटो : बासित जरगर

कश्मीरी बादाम ने अपने फल और फूलों से घाटी ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को प्रभावित किया है। इसके साथ ही बादाम कश्मीर की कला और संस्कृति के साथ एक आंतरिक संबंध भी प्रदर्शित करती है। बदामवारी कश्मीरियों के लिए बेहतर भविष्य की आशा और प्रेरणा का प्रतीक मानी जाती है। छह महीने की भयंकर सर्दी के बाद बादाम का फूल लोगों को सब कुछ ठीक होने का आश्वासन देता है। साथ ही बताता है कि सर्दी का सितम खत्म हो चुका है। बदामवारी गार्डन पर्यटकों को सुखदायक अनुभव प्रदान करता है। यहां की भीनी-भीनी खुशबू मन में मिठास घोलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बादामवाड़ी गार्डन श्रीनगर - फोटो : बासित जरगर
कोरोना महामारी से कश्मीर में पर्यटन उद्योग में मंदी आ गई थी। वर्ष 2022 की शुरुआत काफी अच्छी रही। दिसंबर 2021 में हुई बर्फबारी के साथ ही देश के कोने-कोने से पर्यटकों ने कश्मीर का रुख करना शुरू कर दिया है। इस साल जनवरी से अब तक बड़ी संख्या में पर्यटक कश्मीर घूमने आ चुके हैं। अब बादामवारी बाग और ट्यूलिप गार्डन में खिले फूलों की महक पर्यटकों को खींचेगी। इनके खुलने के बाद भी पर्यटकों की संख्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें