फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: सरहद पर पाकिस्तान के हर नापाक मंसूबे को ध्वस्त वाले ये हैं BSF के 5 ब्रह्मास्त्र

Mon, 13 Mar 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
बीएसएफ - फोटो : pti
सीमा पर देश की रक्षा करने वाले बीएसएफ दुश्मन के हर उस नापाक इरादे को नाकाम करने में सक्षम हो चुकी है जिससे देश की आंतरिक या सीमा सुरक्षा को खतरा हो। देश की सरहदों को सुरक्षित रखने वाली बीएसएफ के पास ऐसे ऐसे घातक हथियार मौजूद हैं जिनके घातक पलटवार से दुश्मन के नापाक मंसूबों को पल भर में नेस्तनाबूत किया जा सकता है, देखें तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
bsf - फोटो : FILE PHOTO
यूनिवर्सल मशीन गन
बीएसएफ द्वारा इस्तेमाल होने वाली मीडियम मशीन गन को एक बेहद घातक हथियार के रूप में जाना जाता है। अपनी गोलीबारी की गति और विध्वंसक क्षमता के कारण इसका इस्तेमाल विश्व की सबसे विकसित देशों की सेनाएं करती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
bsf - फोटो : FILE PHOTO
यूनिवर्सल मशीन गन का इस्तेमाल बीएसएफ समेत अमेरिकी सेना और अमेरिका की नेवी फोर्स के जवानों के द्वारा किया जाता है। अपनी घातक मारक क्षमता के कारण मशहूर बीएसएफ के इस हथियार का वजन 9 से 14 किलोग्राम के बीच होता है। 
 

4 of 6
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
INSAS लाइट मशीन गन 
INSAS लाइट मशीन गन का निर्माण आर्डिनेंस फैक्टरी बोर्ड के द्वारा किया जाता है। बीएसएफ के द्वारा इस्तेमाल होने वाले इस हथियार का वजन करीब साढ़े चार किलोग्राम तक होता है। INSAS लाइट मशीन गन की मारक क्षमता करीब 400 से 700 मीटर तक हो सकती है। INSAS लाइट मशीन गन से एक मिनट के अंदर 600 राउंड फायर किये जा सकते हैं। बीएसएफ के साथ साथ सीआरपीएफ और अन्य अर्धसैनिक बलों के द्वारा भी INSAS लाइट मशीन गन का इस्तेमाल किया जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
BSF - फोटो : File Photo
82 एमएम औऱ 120 एमएम मोर्टार 
पाकिस्तानी गोलाबारी के जवाब में भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा भी मोर्टार लांचरों की मदद से जवाबी कार्रवाई में मोर्टार दागे जाते हैं। 82 एमएम मोर्टारों के जरिए पल भर में सीमा के पास के इलाके में गोलाबारी करके दुश्मन को नेस्तनाबूत किया जा सकता है। इसके साथ ही 120 एमएम मोर्टारों से सैकड़ों मीटर दूर बैठे किसी दुश्मन के ठिकाने को धराशायी किया जा सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Indian Army - फोटो : File Photo
स्नाइपर शूटर
पाकिस्तान की ओर से सांबा समेत सीमांत इलाकों में स्नाइपर शूटरों की तैनाती के बाद से बीएसएफ ने भी जवाबी कार्रवाई के लिए सीमा पर स्नाइपर शूटर तैनात किए है। इन स्नाइपर शूटरों की अचूक मारक क्षमता 1200 मीटर तक होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें