फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snow Cricket in Kashmir: गुरेज में स्नो प्रीमियर लीग आयोजित, 16 टीमें ले रही हैं भाग, देखें तस्वीरें

Sun, 26 Feb 2023 04:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर

सार

कुपवाड़ा में एलओसी से सटे गुरेज सेक्टर में भारतीय सेना द्वारा 'गुरेज विंटर स्पोर्ट्स फेस्ट 2023' की शुरुआत की गई। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि गुरेज घाटी में सबसे रोमांचक खेल टूर्नामेंट सोलह टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
snow srinagar - फोटो : अमर उजाला
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में एलओसी से सटे गुरेज सेक्टर में भारतीय सेना द्वारा 'गुरेज विंटर स्पोर्ट्स फेस्ट 2023' की शुरुआत की गई। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि गुरेज घाटी में सबसे रोमांचक खेल टूर्नामेंट सोलह टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Snow Cricket in Gurej - फोटो : अमर उजाला
टूर्नामेंट में घाटी भर से बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों को आकर्षित किया है। उन्होंने बताया कि पहले दिन कुल तीन मैच खेले गए और मैच रोमांचक क्षणों से भरे हुए थे, जिनमें शानदार कैच, बड़े छक्के और अन्य रोमांचक पूर्वक दृश्य देखने को मिले।
विज्ञापन

3 of 5
Snow Cricket - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि दर्शकों को कुछ बेहतरीन क्रिकेट देखने को मिला और उन्होंने बड़े उत्साह के साथ अपनी टीमों का उत्साहवर्धन किया। अधिकारी के अनुसार गुरेज स्नो क्रिकेट प्रीमियर लीग को युवाओं द्वारा काफी सराहा जा रहा है और उनके अनुसार यह लीग क्षेत्र के युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर है।

4 of 5
Snow Cricket - फोटो : अमर उजाला
यह टूर्नामेंट गुरेज के लोगों के लिए एक साथ आने और क्रिकेट के प्रति अपने प्यार का जश्न मनाने का एक शानदार अवसर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Snow Cricket - फोटो : अमर उजाला
चारों ओर बर्फ से ढकी चोटियां और बीच में क्रिकेट मैच एक अलग ही दृश्य पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें