फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर का केसरी सोना तैयार: पंपोर की फिजा में महक रही केसर की खुशबू, तोड़ाई हुई शुरू, देखें मनमोहक तस्वीरें

Mon, 06 Nov 2023 01:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पुलवामा जिले का पंपोर क्षेत्र आजकल केसर की खुशबू से महक रहा है। खेत केसर से लहलहा रहे हैं। उत्पादकों ने फसल की तोड़ाई शुरू कर दी है। कश्मीर का केसर विश्व का सबसे बढि़या केसर माना जाता है।
विज्ञापन
1 of 6
Kashmir Saffron - फोटो : बासित जरगर
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले का पंपोर क्षेत्र आजकल केसर की खुशबू से महक रहा है। खेत केसर से लहलहा रहे हैं। उत्पादकों ने फसल की तोड़ाई शुरू कर दी है। कश्मीर का केसर विश्व का सबसे बढि़या केसर माना जाता है।
विज्ञापन

2 of 6
Kashmiri Kesar - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर के केसर को अब जीआई टैग भी मिल गया है। इससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है। देश विदेश में इसकी भारी मांग है।
विज्ञापन

3 of 6
Safforn in Kashmir - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में केसर की फसल मार्च अप्रैल के महीने में बीजी जाती है और नवंबर में इसकी तोड़ाई शुरू होती है। छोटे उत्पादक अपनी फसल को अपनी दुकानों में ही बेच लेते हैं।

4 of 6
Saffron in Kashmir - फोटो : बासित जरगर
सर्दियों के आगमन के साथ कश्मीर में पर्यटकों की आमद भी बढ़ती जा रही है। केस के फूल पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। पर्यटक केसर के फूलों के साथ सेल्फी लेते और तस्वीरें खिंचवाते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Kesar in Kashmir - फोटो : बासित जरगर
केसर की सबसे ज्यादा पैदावार दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पाम्पोर इलाके में होती है जहां दूर दूर तक खेतों में केसर के जामुनी फूल खिले हुए दिखाई देते हैं। पिछले कुछ वर्षों से लगातार सरकार के संबंधित विभागों के प्रयासों के चलते केसर को एक अलग मुकाम तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इसमें एक बड़ा कदम है करीब तीन वर्ष पहले केसर को मिला जीआई (ग्रोग्राफिकल इंडिकेशन) टैग जिसके चलते न केवल केसर की शुद्धता की गारंटी मिलती है बल्कि किसानों को भी अच्छे दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kashmir Saffron - फोटो : बासित जरगर

क्या है जीआई टैगिंग ?

जीआइ टैगिंग का इस्तेमाल उन वस्तुओं पर किया जाता है जो किसी विशिष्ट क्षेत्र में पैदा होते हैं या बनाए जाते हैं और अपनी एक विशेष पहचान व गुणवत्ता रखते हैं। जीआई टैगिंग और प्रोसेसिंग की नई तकनीकों की शुरुआत के साथ कश्मीर के केसर की गुणवत्ता दुनिया भर में शीर्ष पर पहुंच गई है। बता दें कि घाटी से केसर की बिक्री को बढ़ावा देने और प्रोसेसिंग के एकमात्र उद्देश्य के लिए एक नया केसर पार्क भी शुरू किया गया है जहां केसर के सैंपल की जांच की जाती हैं। इसकी शुद्धता को मापने के लिए ऐसे 8 मापदंड हैं जिन पर इन नमूनों का परीक्षण किया जाता है, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें