फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Weather: मौसम खुला, NH-44 फिर बंद, गुलमर्ग में सचिन तेंदुलकर, जानें इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

Wed, 21 Feb 2024 03:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इन दिनों अपने परिवार के संग कश्मीर की वादियों की सैर कर रहे हैं। गुलमर्ग में सचिन तेंदुलकर स्नो स्कूटर चलाते हुए नजर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 9
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू कश्मीर में गुरुवार को मौसम खुल गया है। जम्मू, श्रीनगर, गुलमर्ग समेत ज्यादातर इलाकों में धूप खिली हुई है। हालांकि रामबन में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे-44 पर जगह-जगह मलबा गिरने से मार्ग चौथे भी बंद रहा। इसे बुधवार दोपहर बाद आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया था, लेकिन फिर से हुए भूस्खलन के चलते बंद करना पड़ गया। मार्ग को बहाल करने के लिए कार्य जारी है।
विज्ञापन

2 of 9
Snowfall in Gulmarg - फोटो : बासित जरगर
हिमस्खल की चेतावनी के चलते गुरेज में स्कूल-कार्यालय बंद

कश्मीर घाटी के श्रीनगर और गुलमर्ग सहित कई इलाकों में धूप खिली हुई है। हालांकि मौसम में आए बदलाव से कश्मीर में फिर शीतलहर ने जोर पकड़ा है। गुलमर्ग में शीतकालीन खेलों को आगाज हो गया है, जो कि 25 फरवरी तक जारी रहेंगी। गुरेज में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। इसके चलते स्कूल व कार्यालयों को बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन

3 of 9
Snowfall in Gulmarg - फोटो : बासित जरगर

गुलमर्ग में सचिन तेंदुलकर ने की स्नो स्कूटर की सवारी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इन दिनों अपने परिवार के संग कश्मीर की वादियों की सैर कर रहे हैं। गुलमर्ग में सचिन तेंदुलकर स्नो स्कूटर चलाते हुए नजर आए हैं। इसका वीडियो सामने आया है, जिसे सूचना विभाग ने जारी किया है। 

ये भी पढ़ें- Sachin Tendulkar Kashmir: परिवार संग कश्मीर पहुंचे सचिन तेंदुलकर, बर्फीली वादियों का लिया नजारा, तस्वीरें

4 of 9
Snowfall in Gulmarg - फोटो : बासित जरगर
27 फरवरी को फिर करवट बदलेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने बताया है कि जम्मू कश्मीर में 26 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके 27 फरवरी को एक बार मौसम करवट बदलेगा। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
 
विज्ञापन

5 of 9
Snowfall in Gulmarg - फोटो : बासित जरगर
सोनमर्ग में हिमस्खलन: बर्फ के टीलों से सिंध नाला जाम

सोनमर्ग के हंग इलाके में हिमस्खलन हुआ है। इसके कारण सिंध नाले में हिमस्खलन से पहाड़ों से दरकी हुई बर्फ जमा हो गई। इससे नाले का पानी ओवरफ्लो होकर साथ लगती सड़क पर बहना शुरू हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत मकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम मशीनों की मदद से नाले और सड़क को बहाल करने में जुटी हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 9
Snowfall in Srinagar - फोटो : बासित जरगर
इससे पहले मंगलवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश और बर्फबारी ने दुश्वारियां बढ़ा दीं। प्रदेश के कई आंतरिक मार्ग बंद हो गए। श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 23 उड़ानों को रद्द करना पड़ा। खराब मौसम के कारण कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा तीसरे दिन भी बाधित रही, बैटरी कार सेवा भी प्रभावित है।
विज्ञापन

7 of 9
Snowfall in Srinagar - फोटो : बासित जरगर
मंगलवार को विश्व विख्यात गुलमर्ग में 48 घंटों में 3 फीट से अधिक बर्फ गिरी। श्रीनगर में दो दिन में 41.4 एमएम बारिश हुई। काजीगुंड में 24 घंटों में 76.8 एमएम, पहलगाम में 40.1 एमएम बारिश हुई। दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में 1 सेंटीमीटर बर्फबारी और 26.0 मिलीमीटर बारिश हुई। कुपवाड़ा में 41.9 एमएम, बानिहाल में 83.6 एमएम, बटोत में 49.6 एमएम, भद्रवाह में 58.8 एमएम बारिश हुई।

मंगलवार को उधमपुर के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। पत्नीटॉप, नत्थाटाप, सनासर, पंचैरी, मोंगरी, लांदर, बसंतगढ़ जैसे दुर्गम एवं ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई। किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों के साथ शहर में बर्फबारी हुई। डोडा में दो दिन से जारी बारिश और भूस्खलन से तीन कच्चे आवासों को नुकसान पहुंचा। निचले इलाकों में भूस्खलन हुआ। जम्मू में दोपहर को कुछ समय के लिए झमाझम बारिश हुई। यहां 5.6 मिलीमीटर पानी बरसा। कटड़ा में 10.4 और बनिहाल में 45.3 मिलीमीटर बारिश हुई।

8 of 9
कश्मीर ट्रेन - फोटो : बासित जरगर
 
जम्मू से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही पीएम मोदी ने भारत की सबसे लंबी रेलवे सुरंग का उद्घाटन किया। अब देश के किसी भी हिस्से ट्रेन के माध्यम से कश्मीर जाने का सपना जल्द ही सच होने जा रहा है। 
विज्ञापन

9 of 9
कश्मीर इलेक्ट्रिक ट्रेन - फोटो : बासित जरगर
संगलदान स्टेशन और बारामुला स्टेशन के बीच चली इलेक्ट्रिक ट्रेन
 
पीएम मोदी ने श्रीनगर से संगलदान और संगलदान से श्रीनगर तक इलेक्ट्रिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह कश्मीर की पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन है। इस ट्रेन के शुरू होने से घाटी में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

पीएम मोदी ने संगलदान और बारामुला स्टेशन के बीच डीईएमयू ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन स्थानीय किसानों, व्यापारियों, कारीगरों और छात्रों के लिए बेहतर परिवहन विकल्प प्रदान करेगी। इसके साथ ही इससे क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोजगार बढ़ेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें