फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: लगातार बारिश से सड़कों-गलियों में पानी ही पानी, 11 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम

Wed, 08 Sep 2021 01:06 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : संजय कुमार
जम्मू कश्मीर में मानसून ने अपने आखिरी पड़ाव में फिर सक्रियता पकड़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 8 से 11 सितंबर तक जम्मू और कश्मीर में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इसमें कुछ हिस्सों में बारिश होगी। सुबह से ही शहर के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है। वहीं 9 से 11 सितंबर के बीच जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। जम्मू में चौबीस घंटे में 38.2 पानी बरसा। इससे तापमान से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन उमस ने पीछा नहीं छोड़ा है। कश्मीर में भी तपिश बरकरार है। जम्मू में मंगलवार की सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। तड़के बादलों की गड़गड़ाहट के साथ जम्मू जिले के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। शाम को दोबारा बादल छा गए थे। पिछले कुछ दिनों से निरंतर रात को बारिश के बाद दिन में मौसम साफ हो रहा है। जम्मू में दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 93 दर्ज किया गया, जिससे उमस से हर कोई परेशान रहा। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 30.4, बटोत में 26.7, कटड़ा में 6.4 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 30.2 और भद्रवाह में 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : संजय कुमार
राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री चढ़कर 32.5, पहलगाम में 26.6 और गुलमर्ग में 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : संजय कुमार
लेह में दिन का तापमान 27.8 और कारगिल में 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : संजय कुमार
जम्मू का तापमान
अधिकतम 33.0
न्यूनतम    23.8
सूर्योदय      06.11
सूर्यास्त   06.48
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : संजय कुमार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: दस साल में 7.66 फीसदी बढ़ गए साक्षर, 76.40 फीसदी है प्रदेश का वर्तमान साक्षरता दर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें