फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद, रात में महसूस होने लगी ठंडक

Sun, 12 Sep 2021 12:46 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : बासित जरगर
मौसम के बदले मिजाज के बीच जम्मू कश्मीर में मानसून के सामान्य अवधि से बढ़ने की उम्मीद है। प्रदेश में सामान्य मानसून 15 सितंबर तक सक्रिय रहता है। इस बार अगस्त में मानसून कमजोर रहा और सितंबर में आकर फिर सक्रिय हो गया है। जम्मू संभाग के जम्मू, उधमपुर, कठुआ, रियासी आदि जिलों में निरंतर बारिश हो रही है। हालांकि पिछले तीन माह में सामान्य से कम बारिश हुई है। मौजूदा बारिश ने अधिकांश जिलों में रात्रि में ठंडक का अहसास शुरू कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स ने बताया कि प्रदेश में मानसून तय अवधि से आगे बढ़ सकता है। मौजूदा प्रदेश के कई जिलों में मानसून की बारिश हो रही है। कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार जून से 9 सितंबर तक जम्मू संभाग के जिला रियासी में सबसे अधिक बारिश हुई है जो सामान्य से 9 फीसदी अधिक है। यहां सामान्य 1031.9 मिलीमीटर की तुलना में 1127.8 मिलीमीटर पानी बरसा है। इसी तरह जिला उधमपुर में सामान्य 1207.1 मिलीमीटर की तुलना में 1023.1 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जिला जम्मू में 862.4 मिलीमीटर की तुलना में 609.1 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : संजय कुमार
कश्मीर संभाग में भी मानसून फिर सक्रिय हुआ है। यहां गांदरबल जिला में सामान्य 245.7 मिलीमीटर की तुलना में 242.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में सामान्य 180.2 मिलीमीटर की तुलना में 162 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : संजय कुमार
बारामुला में सामान्य 206.7 मिलीमीटर की तुलना में 175.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 10 से 16 सितंबर के बीच कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह 17 सितंबर से 23 सितंबर को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें